फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita: Officers give security tips to girl students in police ki pathshala program

अपराजिता: पुलिस की पाठशाला में अधिकारियों ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Sat, 01 Jun 2019 12:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aprajita: Officers give security tips to girl students in police ki pathshala program
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता अभियान के अंतर्गत शिखरचंद्र राजेंद्र कुमार जैन सरस्वती शिशु मंदिर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, शासन की अनेक योजनाओं संबंधित जानकारी दी गई। छात्राओं को सुरक्षा से अवगत कराते हुए सुरक्षा की अनदेखी न करने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नौजिया ने छात्राओं से कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसका महिलाओं व छात्राओं को आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हैल्प लाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती है। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल इसकी सूचना हैल्प लाइन नंबर पर देनी चाहिए।
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से कर सकती है। सीओ ने कहा कि बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन कोड, अकाउंट नंबर किसी को नहीं बताने चाहिए। कोतवाल आशुतोष कुमार ने यातायात के नियमों का पालन करने, नशे में गाड़ी न चलाने, तीन सवारी न बैठाने व हेल्मेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करने व सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का संदेश दिया। प्रबंधिका बीना जैन ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। इसके चलते महिलाओं को स्वयं अपने अधिकारों की जानकारी हो जाती है। महिलाओं को अपने अधिकारों को हासिल करना चाहिए। इसमें उन्हें रुकावट आएगी, लेकिन उनके थोड़े से प्रयासों से रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। शिक्षिका रेनू जैन ने छात्राओं से अपने लक्ष्य को तय कर पढ़ाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारी अपने वजूद को साबित कर चुकी है। नारी पहले की तरह अब सिर्फ गृहणी नहीं रह गई है। वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना योग्यता सिद्ध कर रही हैं। शिक्षा के सहारे वह अपनी शक्ति को समझ रही है। सिर्फ आवश्यकता है उसे आगे आने की। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य रोहिताश्व सिंह, व्यवस्थापक विपिन जैन, अनिल रस्तोगी व आचार्यों का सहयोग रहा है।

खुद को करें मजबूत
प्रबंधिका बीना जैन का कहना है कि शासन समय समय पर महिलाओं के लिए योजना चलाता है हमें उसका लाभ उठाकर अपने आज ओर कल को मजबूत करना चाहिए।

उच्च शिक्षा जरूरी
शिक्षिका रेनू जैन ने कहा छात्राएं मन से शिक्षा ग्रहण कर सेना, पुलिस में भर्ती होकर या वैज्ञानिक बन सकती है जो समाज मे पुरुष के बराबर अपना मुकाम हासिल कर सकती है उसके लिए उच्च शिक्षा बहुत जरूरी है।

प्रतिभा को पहचानें
शिक्षिका संगीता गुप्ता ने छात्राओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अपनी प्रतिभा को पहचान बनाकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। 

अभियान सराहनीय
समाज सेविका ममता भारद्वाज  ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता अभियान को  महिलाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा उन्हें आज पढ़ लिखकर किसी भी क्षेत्र में महिलाएं अपनी सेवा दे सकती हैं।

प्रबुद्घ वर्ग दे योगदान
स्वांजलि सिंह ने कहा समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर उन छात्राओं की मदद करनी चाहिए जो पढ़ना तो चाहती है मगर सक्षम नहीं हैं  वह भी देश व समाज सेवा में योगदान दें सकती हैं।

पहले स्वावलंबन, फिर विवाह
छात्रा कनिका चौहान ने कहा कि पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ही शादी विवाह पर विचार करना चाहिए।

महिलाएं आएं आगे
प्रिया शर्मा ने कहा सेना व पुलिस में भर्ती होकर वह महिलाओं की पीड़ा को समझकर उसका निस्तारण किया जा सकता है।

अधिकारों की जानकारी जरूरी
रीना चौहान ने कहा कि हमें यदि अपने अधिकारों की जानकारी होगी तो मुसीबत के समय डटकर उसका मुकाबला कर सकती।

शिक्षा से हर समस्याओं से निपटा जा सकता है
रिंकी ने कहा पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा होने से दहेज रूपी दानव जैसी समस्याओं से भी निपटा जा सकता है।

मुसीबत वालों की करें मदद
विपासा का कहना कि हमें अपने अलावा भी किसी अन्य छात्रा व महिलाओं की मुसीबत के समय बचकर निकलने के स्थान पर मदद करनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed