फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aprajita 100 million smiles: Female doctor gave tips to girls to be clean

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: महिला डॉक्टर ने छात्राओं को दिए स्वच्छ रहने के टिप्स

Tue, 14 May 2019 12:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles: Female doctor gave tips to girls to be clean
महिला डॉक्टर ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षा का तनाव, अच्छे अंक लाने की टेंशन के कारण विद्यार्थी खानपान को भूल जाते हैं। पढ़ाई के चक्कर में सेहत से समझौता करना युवाओं की सबसे बड़ी गलती है। गर्मियों में बच्चों का खानपान कैसा होना चाहिए, उनको घर से निकलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह बताने के लिए अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

विज्ञापन


सोमवार को खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, थापरनगर में आयोजित शिविर में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी ने छात्राओं का चेकअप किया और उनको स्वच्छ रहने के टिप्स दिए। छात्राओं का बीपी, हाइट, वेट की जांच की। छात्राओं ने अपनी परेशानियां भी चिकित्सकों के साथ साझा की। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल सतनाम कौर, चंचल कौर, रितु शर्मा व गुरविंदर कौर सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बदलते मौसम में इन बातों का रखे ख्याल
. बाहर का खाना खाने से बचें।
. ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं।
. गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
. हमेशा एनर्जी ड्रिंक जैसे नीबू पानी, ग्लूकोज आदि अपने साथ रखें।
. खाना खाने से पहले अच्छे से हाथों को धो लें।
. खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद का प्रयोग करें।

बातचीत 
समय पर खाना खाने की दी सलाह

पेट में दर्द रहता है। डॉक्टर ने बताया कि समय पर खाना न खाने और बासी खाना खा लेने की वजह से ऐसा होता है। उन्होंने कुछ दवाएं बताई और साथ ही समय पर खाना खाने को बोला। - शेरिम
विज्ञापन
विज्ञापन


एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को बोला
डॉक्टर ने मुझे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी और हमेशा कोई न कोई एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को कहा। - इल्मा
 

आंखों से आता है पानी
शिविर में मैंने डॉक्टर को अपनी आंखें दिखाई। उन्होंने मुझे एक आई ड्राप लिखी है। साथ ही सुबह को साफ पानी से आंखों को धोने के लिए कहा है। - मदीहा

तीनों टाइम पर कुछ खाने की सलाह
डाक्टर को मैंने अपनी भूख न लगने की समस्या के बारे में बताया। इस पर उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां लिखकर दी है और तीनों टाइम कुछ न कुछ खाने को कहा है। -जैनब खान

धूप से चेहरे को बचाने के दिए टिप्स
गर्मी में चेहरे पर छोटे.छोटे दाने निकलने की समस्या पर डाक्टर ने मुझे ज्यादा से पानी और धूप में चेहरा ढक कर रखने को कहा है। . तान्या तायल

डॉक्टर ने मुझे स्वस्थ बताया
डॉक्टर को मैंने दिखाया और उन्होंने मुझे स्वस्थ बताया। लेकिन उन्होंने मुझे थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीने की सलाह दी। . अक्सा इकबाल

नींद न आने पर बताई आंखों की एक्सरसाइज
नींद न आने की शिकायत पर डॉक्टर ने मुझे कुछ दवाइयां बताई और आंखों की एक दो एक्सरसाइज करने को कहा। . अनम खान

खाली पेट न रहने की दी सलाह
सिर दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने मुझे समय पर सोने और समय पर उठने की सलाह दी। साथ ही ज्यादा देर खाली पेट न रहने की भी सलाह दी। . हजरा नाज

दी पानी पीने की सलाह
डॉक्टर ने एक दम फिट बताया पर साथ ही ताजा खाना और दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीने की सलाह दी। . बिनिश जाहिद

एलर्जी से बचाव के दिए टिप्स
गर्मी में फेस एलर्जी से बचाव के लिए मुझे कास्मेटिक की जगह नेचुरल चीजों का उपयोग करने को कहा है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का भी सुझाव दिया। . जुनेरा अल्वी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed