फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Approval of widening of the Delhi road for rapid train, new 'lay out' will now be

रैपिड ट्रेन के लिए दिल्ली रोड के चौड़ीकरण को हरी झंडी, अब ऐसा होगा नया 'ले आउट'

Thu, 23 Aug 2018 02:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 23 Aug 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Approval of widening of the Delhi road for rapid train, new 'lay out' will now be
रैपिड़ ट्रेन

रैपिड ट्रेन के एलाइनमेंट के लिए मेरठ दिल्ली रोड के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई है। इस चरण में डासना से शॉप्रिक्स चौराहे तक सड़क चौड़ी होगी। पीडब्लूडी के एनओसी जारी करने के बाद एनसीआरटीसी ने इसका फाइनल प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


मेरठ से दिल्ली के बीच चलने प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का पूरा एलाइनमेंट मेरठ दिल्ली रोड पर है। पिलर लगाकर इस मार्ग के ऊपर ही एलीवेटिड रूट तैयार किया जाएगा। शॉप्रिक्स चौराहे तक यह ट्रेन एलीवेटिड आएगी, उसके बाद अंडर ग्राउंड होगी। अहम बात यह है जब इस रोड पर काम शुरू होगा तो सेंटर में बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी। रैपिड का पिलर ही तीन मीटर चौड़ा होगा। इसके अलावा अन्य जगह भी चाहिए। सात से नौ मीटर तक सड़क इसमें कवर हो जाएगी। ऐसे में इस मार्ग के दोनों तरफ संकरी जगह ही बाकी रह जाएगी।
विज्ञापन


सड़क होगी चौड़ी तो आसान होगी राह
इस बाबत नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। दरअसल यह मार्ग एनएचएआई ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया है। ऐसे में मार्ग पीडब्लूडी के अधिकार क्षेत्र में आ गया है। मार्ग के चौड़ीकरण का जिम्मा एनसीआरटीसी ने उठाया है जिस पर पीडब्लूडी ने एनओसी जारी कर दी है। इस पर एनसीआरटीसी ने सड़क को चौड़ी करने का पूरा प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं कम तो कहीं ज्यादा चौड़ी है सड़क
मेरठ -दिल्ली मार्ग कहीं 14 मीटर चौड़ी है तो कहीं इससे ज्यादा। यह फोर लेन मार्ग है, जिसे सिक्स लेने करने पर काम शुरू किया गया है। साहिबाबाद से दुहाई तक का ट्रैक लगभग साढे़ 16 किमी का है। प्रथम चरण में इसका चौड़ीकरण हुआ है। पूरे एलाइनमेंट के टेंडर खुलने शुरू हो गये हैं। तकनीकी बिड के सत्यापन के बाद कमर्शियल बिड को हरी झंडी मिलेगी । मेरठ दिल्ली मार्ग पर साहिबाबाद से दुहाई तक दोनों तरफ 12-12 फुट चौड़ाई बढ़ाई गई है। हर जगह सड़क की माप के हिसाब से काम होगा। मसलन, परतापुर में सड़क चौड़ी है। यहां सड़क ज्यादा नहीं बढ़ानी होगी।  राजनगर तिराहे पर पहले से सड़क काफी चौड़ी है। गुलधर से पहले विला आनंदम केपास सड़क संकरी है। यहां ज्यादा चौड़ाई करनी होगी।

नया ले आउट जारी
सर्वे के अलावा एनसीआरटीसी ने इस ट्रेन का हाल ही में नया लुक भी जारी किया है। इसके साथ ही नई फैक्ट शीट भी जारी की गई है। इसे मुताबिक अब यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड 82 किमी की दूरी तय करेगी। दिल्ली से मेरठ तक पहुंचने में ठीक 55 मिनट का समय लेगी।

इसी माह से काम शुरू
इस पूरे एलाइनमेंट पर इसी माह से काम शुरू होगा। सबसे पहले यहां मिट्टी की जांच शुरू होगी। जियो टेकिभनकल इनवेस्टिगेशन वर्क के टेंडर फाइनल हो चुकेहैं।  इसी माह काम शुरू होने के कारण आला स्तर पर इसकी समीक्षा शुरू हो गई है।

यह है अन्य तथ्य
- अब कुल यहां 24 स्टेशन होंगे
- डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा, संचालन गति 160 किमी, औसत गति 100 किमी
- हर पांच से दस मिनट में ट्रेन
- 12 कोच केलिए स्टेशन डिजाइन
- सर्दी या बारिश केमौसम में प्रभाव नहीं पड़ेगा

 दूरी         समय सीमा     स्टेशन   प्रतिदिन यात्री
दिल्ली से मेरठ की दूरी - 82 किमी         55 मिनट      24       7.4 लाख    
दिल्ली से पानीपत की दूरी- 103 किमी       65           16        5.47
दिल्ली से अलवर की दूरी- 164 किमी       85            22        9.1 लाख

यह फाइनल स्टेशन किए गए हैं।
दिल्ली से लेकर मेरठ तक अब रैपिड के स्टेशन सराय कालेखां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगनर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ ,मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, बृहमपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमुपल, एमईएस कालोनी, डौरली, मेरठ नार्थ और मोदीपुरम पहले ही प्रस्तावित किए गए थे।

वर्जन
जियो टेकिभनकल इनवेस्टिगेशन पर इसी माह काम शुरू होगा। मिट्टी की जांच एक अहम काम है। इसकेअलावा सड़क को चौड़ी करने को हरी झंडी मिली है। 16 किमी के पैच पर चौड़ीकरण हुआ है।- सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनसीआरटीसी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed