फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply online today for admission to 22 PhD courses

पीएचडी के 22 कोर्सों में दाखिले के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 15 Dec 2020 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Apply online today for admission to 22 PhD courses
मेरठ। पीएचडी में कला-विज्ञान और कृषि संकाय में एडमिशन के लिए 22 कोर्सों में आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। विवि प्रशासन ने लंबे समय बाद सीईटी से मुक्त प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं डीएससी-डीलिट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पीएचडी में कई विषयों में अभी सीटें रिक्त नहीं होने के कारण आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इनमें कॉमर्स, एलएलबी, भूूगोल, ड्राइंग-पेंटिंग और डिफेंस स्टडीज शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि पीएचडी के 22 विषयों में ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। पंजीकृत डाक से आवेदन पत्र की कॉपी सहायक कुलसचिव शोध सीसीएसयू के कार्यालय में भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। सामान्य-पिछड़े वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क पांच सौ रुपये है। एससी-एसटी के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये है, जिसे ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

सिर्फ ये छात्र-छात्राएं कर सकते हैं आवेदन
यूजीसी-जेआरएफ, नेट, आईसीएआर, सीएसआईआर, गेट एवं इसके अलावा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एमफिल में 55 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इन विषयों में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों के शिक्षक नहीं दे रहे जानकारी, होगी कार्रवाई
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पीएचडी की दो हजार के करीब सीटें हैं। किस शिक्षक के निर्देशन में कितने छात्र-छात्राएं पीएचडी कर रहे हैं, इसको लेकर विवि ने जानकारी मांगी थी, लेकिन शिक्षकों द्वारा पीएचडी कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी है। विवि प्रशासन अंतिम बार शिक्षकों से जानकारी मांग रहा है, अगर इसके बाद भी जानकारी नहीं दी जाती है तो ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
इन विषयों में किए जा सकते हैं आवेदन
विषय सीटें
बॉटनी 74
जूलॉजी 97
केमिस्ट्री 198
सोशोलॉजी 63
फिजिक्स 140
राजनीति विज्ञान 128
अर्थशास्त्र 85
अंग्रेजी 110
गणित 108
हिंदी 56
इतिहास 65
म्यूजिक 12
साइकोलॉजी 31
संस्कृत 30
स्टेटिक्स 49
जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग 34
एनिमल हसबैंड्री एंड डेयरिंग-डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी 24
एजी एक्टेंशन 16
एजी हॉर्टीकल्चर 40
एजी अर्थशास्त्र 06
एग्रोनॉमी 17
एजी केमिस्ट्री 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed