{"_id":"5d279f1d8ebc3e6c990bba38","slug":"apply-hordings-without-permission-sardana-news-mrt4327219116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में बिना अनुमति लगवाए होर्डिंग, ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में बिना अनुमति लगवाए होर्डिंग, ड्रामा
विज्ञापन
मेले में कार्यक्रम के दौरान कम कुर्सियां डलवाने पर विरोध जाते सभासदगण
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में बिना अनुमति लगवाए होर्डिंग, ड्रामा
सरधना। ऐतिहासिक बूूढ़ा बाबा मेले में कुछ सभासदों के द्वारा नगर पालिका व मेला कमेटी की बिना अनुमति के होर्डिंग लगवा दिए। वहीं होर्डिंग लगाने के लिए 40 हजार रुपये की उगाही का भी आरोप है । मामला समिति अध्यक्ष के संज्ञान में आने पर होर्डिंग तुरंत उतरवा दिए गए।
ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में प्रचार-प्रसार के नाम पर कुछ सभासदों ने खेल कर दिया। सभासदों ने अस्पताल व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के विज्ञापन बिना मेला समिति की आज्ञा के लगवा दिए। मामला मेला समिति अध्यक्ष के संज्ञान में आया। अध्यक्ष शाहरुख उर्फ बंटी ने होर्डिंग उतरवा दिए। जिस पर सभासदों ने नाराजगी जताई। शाहरुख ने बताया कि कार्यक्रम समिति व प्रचार-प्रसार समिति बनाई जाती है। सभासदों भी शामिल होते हैं। यदि मेले में किसी भी संस्थान या फर्म का प्रचार होना है तो पालिका में आवेदन कर रसीद कटवानी होती है और मेला कार्यक्रम में संयोजक बनना होता है। जिसमें उसका प्रचार-प्रसार किया जाता है। पार्षदों ने खेल करते हुए प्रचार के नाम पर एक अस्पताल व एक अन्य फर्म से 40 हजार रुपये लेकर मेले में होर्डिंग लगवाने का आरोप है। साउंड सिस्टम संचालक को दोनों का प्रचार करने को कह दिया। समिति के संज्ञान में आने पर होर्डिंग व साउंड प्रचार रोका गया। सभासद एवं मेला प्रचार प्रसार समिति के सदस्य पंकज टाली का कहना है कि उन्होंने सभासदों को ऐसा करने से मना किया था लेकिन उनकी बात को अनसुना कर होर्डिंग बिना पालिका की अनुमति के लगवा दिए गए।
नियम विरुद्ध होर्डिंग लगवाए
मेले में नियम विरुद्ध होर्डिंग लगवाए गए है। जांच में पता लगने पर होर्डिंग को उतरवा दिया गया। अवैध तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने दिया जाएगा। शाहरुख कुरैशी उर्फ बंटी, अध्यक्ष मेला समिति
विज्ञापन
कोई पैसा नहीं लिया
सदस्यों ने किसी से भी कोई पैसा नहीं लिया है। पैसा लेकर होर्डिंग टंगवाने की बात सरासर गलत है। राजनीति के तहत सदस्यों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। शाकिर अंसारी, शकील अंसारी, सदस्य प्रचार-प्रसार समिति