फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   app state president come in meerut

यूपी में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी 'आप'

Fri, 14 Feb 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
app state president come in meerut
मोदीपुरम। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास किया। इसीलिए दिल्ली की जनता ने उनके कार्यों को सराहा और तीसरी बार आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताया है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का । बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। इससे पहले खिर्वा चौपले पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही लखनऊ में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर गुरविंद्र सिंह, सुशील पटेल, रियाजुद्दीन, जीएस राजवंशी, चेतन त्यागी, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed