फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita: The daughters gave a message of cleanliness by painting with pencils and colors

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों ने पेंसिल व रंगों से चित्रकारी कर स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 11 Sep 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 01:41 AM IST
सार

  • दून हिल्स एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
  • छात्राओं ने सुंदर चित्रकारी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया
  • चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया

विज्ञापन
Aparajita: The daughters gave a message of cleanliness by painting with pencils and colors
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान की कड़ी में दून हिल्स एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पेंसिल व रंगों से चित्रकारी करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक के द्वारा संभव नहीं है। यह कुछ व्यक्तियों की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए हम सबको मिलकर अपने देश व समाज को स्वच्छ बनाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही समृद्धि और स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को अमर उजाला द्वारा चलाए गए अपराजिता अभियान के प्रयास को सराहा।

तनुराज वर्मा ने कहा कि आज के माहौल में सभी लड़कियों और महिलाओं को आत्म निर्भर होना चाहिए। हर लड़की व महिला को निडर व साहसी होना चाहिए। उनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। वह हर काम करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जरूरत है तो स्वाभिमान को जगाने की और कुछ कर दिखाने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नारी के लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना पराक्रम दिखा रही है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूकता फैलाने का काम करें।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया आदि पर सुंदर चित्रकारी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: ध्यान नहीं रखेंगे तो टूटकर गिर जाएंगे दांत, डॉक्टर ने दिए टिप्स

Aparajita: The daughters gave a message of cleanliness by painting with pencils and colors
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता का संकल्प ले प्रत्येक मनुष्य
मनुष्य के लिए जिस प्रकार हवा, पानी आवश्यक है उसी प्रकार स्वच्छता का होना भी जरूरी है। अत: हर मनुष्य को स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अपने देश व समाज को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए। - नीलम शर्मा, शिक्षिका

स्वच्छता के लिए स्वयं शुरुआत करें 
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, उसे सबसे पहले स्वयं के लिए अपनाएं। अत: प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छ भारत अभियान के लिए स्वयं से शुरूआत करे। - सुनील गौतम, शिक्षक

वातावरण स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी
अगर हमें समृद्धि और स्वास्थ्य चाहिए तो हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है। गंदगी से विभिन्न बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। - आयुषी धीमान

स्वच्छता न केवल हमारे हर तरफ के लिए ही जरूरी नहीं होती है, बल्कि यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ बनाने के लिए केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं होती है। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अहम भूमिका निभानी पडेगी। - मनोज धीमान, शिक्षक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed