फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Officers have given tips of students to self defense

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान: छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 03 Jul 2019 02:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Officers have given tips of students to self defense
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रास्ता हो या घर, कॉलेज हो या मॉल यदि आपसे कोई छेड़छाड़ अथवा अभद्रता करे तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें। मंगलवार को नगर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर एवं अपनी सुरक्षा का हुनर सिखाया गया। 

विज्ञापन


बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मेरठ के कृषक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ हेल्पलाइन से आई गजाला त्यागी, केंद्र प्रबंधक आरती व प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान गजाला त्यागी ने कहा कि अब चुप्पी तोड़ने का समय है। छेड़छाड़ करने वालों से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उनसे निपटने के लिए हमारे पास कई हथियार हैं। सरकार ने महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए 1090, 181, 1098 व 100 नंबर हेल्पलाइन चला रखी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला, बच्चे का उत्पीड़न होता नजर आए तो हेल्पलाइन पर सूचना दें। दरोगा पल्टूराम ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है। यदि किसी का उत्पीड़न हो रहा है तो वह पुलिस से मदद मांग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील का भी होगा प्रबंध
हेल्पलाइन की केंद्र प्रबंधक आरती ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं हेल्पलाइन पर फोन कर सुरक्षा के साथ-साथ वकील की व्यवस्था के लिए भी कह सकती हैं। उन्हें वकील उपलब्ध कराया जाएगा। उसका मुकदमा कायम कराकर उसे न्याय दिलाया जाएगा।

Aparajita 100 million Smiles: Officers have given tips of students to self defense
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

निडरता को बनाएं अपना हथियार
मवाना थाने में तैनात महिला सिपाही शिवानी राजपूत ने छात्राओं से कहा कि डर को पीछे छोड़ने का समय आ गया है। निडरता को अपना हथियार बनाएं और सामने वाले का डटकर मुकाबला करें ताकि सामने वाला आपका उत्पीड़न न कर सके। सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।
 
आत्मरक्षा के गुर सीखें
कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व समाज सेवी नूर मोहम्मद ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके कॉलेज में समय समय पर छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए टिप्स दिए जाते हैं। अन्य कॉलेज व संस्थाओं को भी इस तरह के आयोजन करने चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed