फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: exercise and good food every day make you Healthy

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: सेहत बनाएगा प्रतिदिन व्यायाम और अच्छा खानपान 

Tue, 08 Jan 2019 06:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles:  exercise and good food every day make you Healthy
Aparajita 100 million smiles
नियमित व्यायाम और पौष्टिक खानपान अच्छी सेहत के साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ाता है। भोजन में रोजाना हरी सब्जियां, फल, दालें खाएं तो हड्डियां मजबूत होंगी और सेहत दुरुस्त रहेगी। स्कूली बालिकाओं को हेल्थ चेकअप कैंप में अच्छी सेहत का टॉनिक मिला।
विज्ञापन


अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। सोमवार को कैंप का आयोजन हावर्ड प्लेस्टेड स्कूल साकेत में हुआ। कैंप का शुभारंभ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी, मनोवैज्ञानिक डॉ. विभा नागर, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रीति शर्मा, फिजिशियन डॉ. शिल्पी कौशिक ने किया। प्रिंसिपल विनी सिंह ने सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। चिकित्सकों ने छात्राओं का हेल्थ चेकअप कर उन्हें जरूरी सलाह दी। 
विज्ञापन

दर्द है बड़ी समस्या
स्कूल में छठवीं से बारहवीं कक्षा की सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अधिकांश छात्राओं में दर्द की समस्या सामने आई। छोटी और बड़ी दोनों कक्षाओं की छात्राओं की परेशानी थी कि सिर में दर्द रहता है। हड्डियों में दर्द रहता है। घुटनों व कमर एवं आंखों में दर्द होता है। आंखों से पानी आता है और जो याद करती हूं भूल जाती हूं। चिकित्सकों ने सभी छात्राओं को अच्छा भोजन करने की सलाह दी।  

जो याद करती हूं, भूल जाती हूं
 मुझे पढ़ते समय अचानक से सिर में दर्द उठता है, जो याद करती हूं भूल जाती हूं। आज डॉक्टर मैम ने बताया कि अच्छा भोजन करो और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करो तो सब याद रहेगा। -काजल

खाने का मन नहीं करता
 मुझे भूख नहीं लगती, कुछ भी खाने का मन नहीं करता। डॉक्टर मैम ने बताया कि अच्छा खाना केवल शरीर हीं नहीं बल्कि चेहरे को भी सुंदर रखता है। अब खाना खाऊंगी और दूध भी पिया करुंगी। -प्राची

प्रतिदिन व्यायाम करुंगी 
 आज पहली बार पता चला कि खाने के साथ हमें रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। एक्सरसाइज से शरीर का पूरा फैट खत्म होता है और ऊर्जा मिलती है। अब व्यायाम करूंगी। -मोनिका

गणित से लगता है डर 
मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता है। पढ़ाई में मन नहीं लगता गणित से डर भी लगता है आज मैंने डॉक्टर मैम को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने मेरी काउंसिलिंग की है। खुद पर भरोसा रखने का तरीका बताया अब मुझे डर नहीं लग रहा। -जोयेश

विज्ञापन

बर्गर खाना पसंद है 
 मुझे गोलगप्पे खाना, चाउमीन और बर्गर खाना बहुत पसंद है। घर पर कई बार खाना न खाने के कारण डांट भी पड़ती है। लेकिन डॉक्टर मैम ने बताया कि जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है। -सिमरन

आंखों में दर्द रहता है
आंखों में बहुत दर्द रहता है। कई बार देर तक पढ़ते वक्त आंखों में खुजली भी होने लगती है। डॉक्टर मैम को बताया तो उन्होंने कहा कि अच्छा खाना खाएं और चश्मा भी टेस्ट कराएं। रोजाना हरी सब्जी और सलाद भी खाएं। - सोनिया

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed