फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 Million Smiles: Daughters have to Be Strong and Self-depended

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों को बनना है सशक्त और आत्मनिर्भर 

Sun, 06 Sep 2020 12:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles: Daughters have to Be Strong and Self-depended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बेटियों को स्वस्थ रहना है, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनना है, बेटियां तरक्की करेंगी तो उनका परिवार और समाज तरक्की करेगा। बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं, बस खुद की इच्छाशक्ति को मजबूत करने की जरूरत है। यह बातें एसडीएम रामपुर मनिहारान देवेंद्र कुमार पांडेय ने सहारनपुर के सीएचसी ट्रेनिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के तहत कहीं।

विज्ञापन


अमर उजाला की विशेष मुहिम अपराजिता के तहत शनिवार को रामपुर मनिहारान स्थित सीएचसी के ट्रेनिंग हॉल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बाल विकास विभाग की तरफ से सखी सहेली प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और खंड विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह ने किया। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके। खंड विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह ने बालिका शिक्षा पर बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय की महिला शक्ति केंद्र टीम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति बालिकाओं को जागरूक किया। महिला हेल्प लाइन नंबर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्वस्थ रहने के संबंधी जानकारी दी।


कोविड-19 के तहत जागरूक कर मास्क और सैनेटरी पैड का भी वितरण किया। चिकित्साधिकारी अजीत राठी ने कोविड-19 और एनीमिया के प्रति बचाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुमलता, नेहा शर्मा, रुपा हरित आदि रहे। 

 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ 
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ग्रहण की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed