फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   apar aayukt inspection the nagar paalika sardhna

सरधना पालिका का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
apar aayukt inspection the nagar paalika sardhna
तहसील में रिकार्ड की जांच कर तहसीलदार से जानकारी करते अपर आयुक्त। - फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना तहसील व पालिका का अपर आयुक्त ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच में फाइलों में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। पालिका में निरीक्षण के दौरान तालाब/नजूल की संपत्ति पर बढ़ रहे अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई साथ ही पालिका की सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने व 14 वें राज्यवित्त की आवंटित धनराशि को समय से खर्च करने की बात की।
विज्ञापन

अपर आयुक्त रजनीश राय ने शनिवार को पालिका व तहसील का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त पहले नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गौशाला का जायजा लेते हुए गोवंश का बेहतर रख रखाव व खाने का सही व्यवस्था करने को कहा। ईओ कार्यालय में रिकार्ड देखा। नगर के तालाब व नजूल की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर नाराजगी जताई। जल्द भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जारी किये। कहा कि तालाबों और नजूल की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए गए। कहा कि हर हाल में तालाबों व नजूल की भूमि को कब्जा मुक्त कराओ। साथ ही 14 वे वित्त में आए करीब पांच करोड़ रुपये को वापस जाने के बजाए नगर के विकास में लगाने की बात कही। कहा कि समय रहते धनराशि खर्च नहीं की तो वापस चली जाएगी। इसके बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण किया। जिसमें एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, नजारत, राजस्व लिपिक कार्यालय के रिकार्ड की भी जांच की। इस दौरान जन शिकायतों का जल्द निस्तारण के लिये भी तहसीलदार अवनीश कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने को कहा
अपर आयुक्त रजनीश राय ने शनिवार को पालिका का निरीक्षण किया, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों को लेकर नाराजगी जताई और जल्द ही सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने के लिये निर्देशित किया है। 14 वे राज्यवित्त में आये धन को समय से खर्च करने के लिये भी निर्देशित किया है। - अमिता वरुण, पालिका ईओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

नजारत का निरीक्षण किया
अपर आयुक्त ने तहसील, एसडीएम, तहसीलदार कोर्ट के साथ ही रिकार्ड रूम व नजारत का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने और जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिये भी कहा है । - अवनीश कुमार तहसीलदार सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed