{"_id":"5fdbb0318ebc3e3f5f6bc9f0","slug":"apahrat-prashaant-ke-parijanon-ne-esapee-dehaat-ka-kiya-gheraav-sardana-news-mrt5161204180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पर दौराला के लोगों ने किया एसपी देहात का घेराव-एसडीआरएफ की टीम बुलवाने के आश्वासन पर शांत हुये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पर दौराला के लोगों ने किया एसपी देहात का घेराव-एसडीआरएफ की टीम बुलवाने के आश्वासन पर शांत हुये
विज्ञापन
- पांच दिन पहले कोल्हू से किया गया था प्रशांत का अपहरण
- शाम के समय एसडीआरफ की टीम ने गंगनहर में शुरू की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पांच दिन पहले अपह्रत किए प्रशांत उर्फ कल्लू के परिजन ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी देहात से मिलने पहुंचे। उन्होंने युवक की बरामदगी की मांग करते हुए एसपी देहात का घेराव कर दिया। एसपी देहात ने एसडीआरएफ की टीम तत्काल बुलवाने और हिरासत में लिए युवकों से सख्ती से पूछताछ का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
गुजरान गेट निवासी सीमा पत्नी राजेंद्र के यहां दौराला निवासी प्रशांत उर्फ कल्लू दो माह से आया हुआ था। पांच दिन उसे कोल्हू से वह बाइक सवार युवकों के साथ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन प्रशांत की बाइक अटेरना गंगनहर पुल पर खड़ी मिली थी। इस मामले में सीमा ने दौराला निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण व किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। इस दौरान एसपी देहात भी किसान आंदोलन के मामले में थाने पहुंचे थे। जब वे प्रशांत के परिजनों से बिना मिले जाने लगे तो भीड़ ने उनका घेराव कर लिया। एसपी देहात के आश्वासन के बाद शाम को 44 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी देर तक गंगनहर में प्रशांत को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।