फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anti-social elements threw pieces of meat in the Bhumuya Dev temple, tension

असामाजिक तत्वों ने भूमिया देव मंदिर में मांस के टुकड़े फेंके, हंगामा, तनाव

Wed, 17 May 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 17 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements threw pieces of meat in the Bhumuya Dev temple, tension
धार्मिक स्थल पर मांस फेंकने से तनाव

बागपत में शाहपुर बाणगंगा मार्ग पर स्थित बरनावा के भूमिया देव मंदिर में असामाजिक तत्वों के मांस के टुकड़े फेंकने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण, हिंदू संगठन के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह उन्होंने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में मंदिर के महंत आनंद मुनि ने लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह बरनावा गांव के श्रद्धालु राज कुमार त्यागी भूमिया देव मंदिर में जल चढ़ाने गए तो मंदिर में मांस के टुकड़े पड़े थे और भूमिया पर भी मांस का टुकड़ा पड़ा  था। उसने इसकी सूचना मंदिर के महंत आनंद मुनि को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण, हिंदू संगठन के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखकर थाना प्रभारी बिनौली चंद्रकांत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा यह घटना की गई है और वे फिजा बिगाड़ना चाहते थे। उन्होंने सभी लोगों को शांति बनाने की अपील की और कहा  शीघ्र ही असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी। बिनौली थाने में मंदिर के महंत आनंद मुनि ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed