फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   anti romio squad absent, eveteaser are on target

एंटी रोमियो स्क्वाएड गायब, मनचलों को धुन रही पब्लिक   

Wed, 02 Aug 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 02 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
anti romio squad absent, eveteaser are on target
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुख्यमंत्री के एंटी रोमियो अभियान को मेरठ पुलिस पलीता लगा रही है। शहर से यह स्क्वाएड गायब है और अब पब्लिक ने ही मनचलों को सबक सिखाने का जिम्मा उठा लिया है। मंगलवार दोपहर मेरठ कॉलेज में छेड़छाड़ की दो वारदात हुईं, जिसमें छात्रों व लोगों ने दो मनचलों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बच्चा पार्क और शास्त्रीनगर में भी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है। 

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज कैंपस में एक युवक ने कॉलेज की छात्रा के साथ दोपहर करीब 12 बजे छेड़छाड़ कर दी। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कॉलेज प्रशासन को इसके बारे में बताया। इस बीच छात्रों ने उसे जमकर पीट दिया। सूचना पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एके अग्रवाल और लालकुर्ती पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना नाम आमिर पुत्र शाहिद निवासी गांव जई, भावनपुर बताया, जो फैज-ए-आम कॉलेज का छात्र है। इस संबंध में प्रोफेसर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


वहीं, कैंपस में दोपहर तीन बजे सीआरपीएफ का एक सिपाही पत्नी के साथ मार्कशीट लेने आया था। आरोप है कि दो युवकों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सिपाही को ही पीट दिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी आकाश पुत्र देवेंद्र निवासी खानपुर खरखौदा को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी प्रीत निवासी मंडारा सकौती फरार हो गया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल न करा दे पुलिस की लापरवाही 
एक सप्ताह से मनचलों को पुलिस नहीं, पब्लिक पकड़कर पीट रही है। ब्रह्मपुरी व पुलिस लाइन समेत कई जगह मनचलों की पिटाई की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया तो बवाल हो सकता है। 

लव जिहाद बंद करना होगा 
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ युवक लव जिहाद चला रहे हैं। नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को पुलिस लाइन के सामने और अब मेरठ कॉलेज में शिक्षा के मंदिर में भी दूसरे समुदाय के युवक छात्राओं को फंसा रहे हैं। उनकी यह प्लानिंग बजरंग दल पूरी नहीं होने देगा। 


नजर नहीं आती पुलिस
स्कूल-कॉलेजों के बाहर हो या बाजार, पुलिस कहीं नजर नहीं आती। शक्ति मोबाइल भी केवल एक जगह खड़ी रहकर कुछ नहीं कर रही। रोजाना शिकायतें जाती हैं। थाना पुलिस भी अपने क्षेत्र के स्कूलों को मानों भूल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed