शहर से गायब एंटी रोमियो स्क्वाएड, कॉलेज में दो मनचलों को धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के एंटी रोमियो अभियान को मेरठ पुलिस पलीता लगा रही है। शहर से यह स्क्वाएड गायब है और अब पब्लिक ने ही मनचलों को सबक सिखाने का जिम्मा उठा लिया है। मंगलवार दोपहर मेरठ कॉलेज में छेड़छाड़ की दो वारदात हुईं, जिसमें छात्रों व लोगों ने दो मनचलों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बच्चा पार्क और शास्त्रीनगर में भी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है।
मेरठ कॉलेज कैंपस में एक युवक ने कॉलेज की छात्रा के साथ दोपहर करीब 12 बजे छेड़छाड़ कर दी। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कॉलेज प्रशासन को इसके बारे में बताया। इस बीच छात्रों ने उसे जमकर पीट दिया। सूचना पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एके अग्रवाल और लालकुर्ती पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना नाम आमिर पुत्र शाहिद निवासी गांव जई, भावनपुर बताया, जो फैज-ए-आम कॉलेज का छात्र है। इस संबंध में प्रोफेसर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डूंगर बोले, लव जिहाद बंद करना होगा
वहीं, कैंपस में दोपहर तीन बजे आरपीएफ का एक सिपाही पत्नी के साथ मार्कशीट लेने आया था। आरोप है कि दो युवकों ने महिला से छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सिपाही को भी पीटा। गुस्साई महिला ने आरोपी की धुनाई कर दी। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी आकाश निवासी खानपुर खरखौदा को पकड़ लिया। उसके साथी प्रीत और अरुण निवासी मंडारा सकौती फरार हो गए। पुलिस आकाश को थाने ले गई।
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ युवक लव जिहाद चला रहे हैं। नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को पुलिस लाइन के सामने और अब मेरठ कॉलेज में शिक्षा के मंदिर में भी दूसरे समुदाय के युवक छात्राओं को फंसा रहे हैं। उनकी यह प्लानिंग बजरंग दल पूरी नहीं होने देगा।
कहीं बवाल न करा दे पुलिस की लापरवाही
एक सप्ताह से मनचलों को पुलिस नहीं, पब्लिक पकड़कर पीट रही है। ब्रह्मपुरी व पुलिस लाइन समेत कई जगह मनचलों की पिटाई की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया तो बवाल हो सकता है।
स्कूल हो या बाजार कहीं नजर नहीं आती पुलिस
शहर के स्कूल-कॉलेजों के बाहर हो या कोई बाजार, पुलिस कहीं नजर नहीं आती। शक्ति मोबाइल भी केवल एक जगह खड़ी रहकर कुछ नहीं कर रही। आए दिन छेड़छाड़ की शिकायतें जाती रहती हैं। वहीं थाना पुलिस भी अपने क्षेत्र के स्कूलों को मानों भूल गई है।
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वाएड का गठन हो चुका है। नोडल अधिकारी एसपी क्राइम को बनाया गया हैं। सुबह और शाम स्कूल-कॉलेज, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर चेकिंग होगी। शहर में 2285 प्वाइंट बनाए गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/