{"_id":"61520e648ebc3efd1447c05a","slug":"anti-larva-spraying-disrupted-meerut-news-mrt558190036","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी लार्वा के छिड़काव का कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी लार्वा के छिड़काव का कार्य बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी लार्वा के छिड़काव का कार्य बाधित
शामली। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। डेंगू के भी केस मिल रहे हैं। बुखार से दो जान जा चुकी है। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन की तरफ से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन नगरपालिका को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कीटनाशक दवा न मिलने के कारण एंटी लार्वा का छिड़काव का कार्य बाधित हो रहा है। कुछ ही मोहल्ले में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर खानापूर्ति की जा रही है।
जिले में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए शासन स्तर से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंटी लार्वा कीटनाशक दवा उपलब्ध कराई जाती है। बदलते मौसम के बीच जिले में अब तक मलेरिया के 15 मरीज और एक किशोरी में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा बुखार से एक महिला और एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है। बुुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव व शहरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने और कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर दवा वितरण करने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन शहरी क्षेत्र के लिए एंटी लार्वा कीटनाशक दवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
नगरपालिका शामली को करीब एक माह पहले एंटी लार्वा कीटनाशक दवा उपलब्ध हुई थी। इसके बाद से दवा नहीं मिली है। नगरपालिका के पास अब मात्र तीन-चार लीटर दवा ही उपलब्ध है। पालिका के सभी 25 वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए कम से कम एक लीटर दवा की जरूरत है। दवा की कमी के कारण कुछ ही मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी आदेश सैनी का कहना है कि एंटी लार्वा कीटनाशक दवा न मिलने से जरूरी मोहल्ले में ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इससे पहले रोस्टर बनाकर सभी वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा था।
स्वास्थ्य विभाग से दवा की मांग की गई तो उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र को प्राथमिकता पर एंटी लार्वा कीटनाशक दिया जा रहा है। उधर, संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी का कहना है कि एंटी लार्वा कीटनाशक दवा की कोई कमी नहीं है। सभी स्थानों के लिए दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।