{"_id":"6338065d0462e23960339427","slug":"anti-human-trafficking-team-raided-the-hotel-on-the-information-of-prostitution-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का होटल में छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का होटल में छापा, मचा हड़कंप
Sat, 01 Oct 2022 07:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Oct 2022 07:27 PM IST
सार
मेरठ में शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल में तकरीबन आधा घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। पुलिस को मौके से कई जोड़े मिले, जिनसे पूछताछ की गई। हालांकि टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने गढ़ रोड स्थित होटल मे शनिवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल मे 2 दर्जन से अधिक युगल बैठे हुए थे। टीम को देख होटल मे अफरातफरी मच गई। टीम ने सभी युगल से पूछताछ की आईडी चेक की। करीब आधे घंटे तक चलो कार्यवाही के बाद टीम खाली हाथ वापस लौट गई।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को कंकरखेड़ा पुलिस व एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने दो होटलों में छापा मारा। इस संयु्क्त टीम ने सीओ दौराला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की थी। बताया गया कि ये दोनों होटल एक अस्पताल के पास बने हैं। वहीं छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से 22 जोड़ों को पकड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल
विज्ञापन
इसके बाद आज दोपहर टीम को गढ़ रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कार्यों की सूचना पर टीम ने छापा मारा। यहां से तकरीबन 12 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। हालांकि टीम की पूछताछ में सामने आया कि ये सभी बालिग हैं। टीम ने सभी की आईडी चेक करने और अन्य पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी का कहना है कि होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई। इसके बाद वहां मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि सभी बालिग हैं। इसके बाद टीम वापस लौट आई।