फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another special train run in Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा में चलाई गई एक और स्पेशल ट्रेन

Thu, 21 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another special train run in Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा में चलाई एक और स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

दिल्ली से वाया शामली, रुड़की, लक्सर होते हुए पहुंचेगी हरिद्वार
बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुआ संचालन, 28 तक चलेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर (रुड़की)। रेल विभाग की ओर से कांवड़ यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन दिल्ली से वाया शामली टपरी होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। ऐसे में कांवड़ यात्रा में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

कांवड़ यात्रा में ट्रेनों से भारी भीड़ हरिद्वार कांवड़ लेने आ रही है। ऐसे में रेल विभाग की ओर से कुछ दिन पहले लक्सर से मुरादाबाद तक कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई थी। बावजूद इसके भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। ऐसे में रेल विभाग की ओर से कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए दिल्ली से वाया शामली टपरी होते हुए हरिद्वार तक कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह दिल्ली से शाम 5:45 पर चलेगी। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए शामली में रात 8:40 पर पहुंचेगी। टपरी रेलवे स्टेशन पर रात 10:30, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 11:15, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर 11:55 और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 12:10 बजे पहुंचेगी। हरिद्वार से इस ट्रेन का संचालन रात को ही 1:20 पर किया जाएगा। ट्रेन ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर 1:32, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 2:28, टपरी रेलवे स्टेशन पर 3:20, शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:53 और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 21 से 28 जुलाई तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed