फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ankhuti me saja

अंगूठी में सजा ली अपनों की तस्वीर

Wed, 06 Jul 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 06 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
ankhuti me saja
अंगूठी में सजी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 अंगूठी में नगीना तो हर किसी ने देखा होगा, लेकिन इन दिनों अंगूठी में लोग अपने चहेतों की तस्वीर सजा रहे हैं। अपनी वेडिंग को यादगार बनाने के लिए शादी की तस्वीरों को रिंग पर शूट करा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई के बाद मेरठ में भी यह ट्रेंड जोरों पर है। लोग अंगूठी में फोटो शूट करा रहे हैं।
विज्ञापन

 
एलबम को डिफरेंट बनाने के लिए कराया शूट

अंकुश और ऋचा की हाल में ही शादी हुई है। दोनोें ने अपने वेडिंग शूट में रिंग फोटो श्ूट को भी जगह दी। अंकुश कहते हैं शादी ऐसा आयोजन है जो किसी इंसान के जीवन में एक बार आता है, हर इंसान शादी में कुछ यादगार करना चाहता है, जो कभी न भूला जाए। इसलिए हम दोनों ने मिलकर रिंग वेडिंग शूट प्लान किया। वेडिंग कपल ने रिंग पर अपनी स्टेज की फोटोग्राफ को डेवलप कराया है।
विज्ञापन


यादगार लम्हे को किया कैद
विकास और विनीता ने वेडिंग शूट कराकर अपनी इंगेजमेंट रिंग में वह फोटो सेटल कराया है। विकास कहते हैं चूंकि दो साल पहले मैंने यह स्टाइल अपनाया था, उस समय दिल्ली में यह काम होता था। दिल्ली चांदनी चौक से मैंने रिंग डिजायन कराई थी। रिंग में केवल फोटो सेट कराने में 15 हजार रुपये खर्चा आया था। अब तो मेरठ में यह डिजायनिंग होती है। जो भी रिंग देखता है वह काफी तारीफ करता है। उस यादगार लम्हे को कैद करने के लिए यह प्रयोग सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगा शौक मगर बन रहा पसंद
रिंग पर फोटोशूट कराने का ट्रेंड लोगों में बहुत तेजी से डिमंाड पर है। लोग अपनी सगाई, शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए रिंग शूट फोटोग्राफी को पसंद कर रहे हैं। इसमें फोटो को हार्ड कॉपी निकाल सकते हैं। वहीं फिंगर रिंग क ो तैयार कराकर उसे पहन भी सकते हैं। गोल्ड, डायमंड के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी की रिंग में यह ट्रेंड चल रहा है।


रिंग के अनुसार है रेट
गोल्डन रिंग- रिंग की बनवाई के अलावा पिक्चर सेटल चार्ज 10 हजार रुपये
स्माल रिंग- 10 हजार रुपये
मीडियम रिंग- 15 हजार

रिंग सॉफ्टवेयर करता है काम
वेडिंग फोटोशूट करने वाले अमित कहते हैं इन दिनों मेरठ में रिंग फ ोटो शूट का काफी ट्रेंड है। इसमें रिंग सॉफ्टवेयर काम करता है, जो किसी भी डिजायन की रिंग पर फोटो को हर एंगल से सेट कर देता है। इसकी कीमत 500 रुपये प्रति तस्वीर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed