फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story

Anjli Murder: गर्भपात ने बदली जिंदगी, हालातों ने बनाया वकील, बेटी के शव से लिपट जुल्मों की कहानी कहती रही मां

Thu, 08 Jun 2023 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार सुबह बदमाशों ने टीपी नगर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महिला अधिवक्ता की हत्या कर बदमाशों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
अधिवक्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोर्चरी पर कफन में लिपटी बेटी की लाश को देखकर अंजली की मां सुधा गर्ग फफक पड़ीं। पिता जयप्रकाश गर्ग एकटक लाश को देखते रहे। भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। लाश को एंबुलेंस में रखा तो आंसुओं का मानों सैलाब ही आ गया। परिजन इतना ही बोले पाए कि अंजली प्रोफेसर बनकर नाम करना चाहती थी...ससुराल वालों की पिटाई के बाद पेट में बच्चा मरा तो उसकी जिंदगी ही बदल गई। वो क्या बनना चाहती थी और क्या बन गई...आज ये दशा हो गई। 

विज्ञापन


अंजली के परिजनों का गम इतना था कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डॉ. अंजली गर्ग के ढेरों सपने थे। वो प्रोफेसर बनना चाहती थी। हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक अव्वल आती थी। एमए अर्थशास्त्र में भी फर्स्ट क्लास उत्तीर्ण हुई। अर्थशास्त्र में पीएचडी की लेकिन पूर्व पति नितिन गुप्ता के बारे में जो बताया गया था, वो वैसा नहीं निकला।
विज्ञापन


नितिन एमबीए था। अंजली को बताया था कि नितिन मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। शादी के बाद कुछ दिन नितिन ने नौकरी की लेकिन उसके बाद वो घर पर ही रहने लगा। यहीं से अंजली की अनबन शुरू हुई। उसके सपनों का टूटना यहीं से शुरू हुआ। फिर एक दिन अंजली के साथ वो हुआ जिससे वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

सास और पति पेट पर बैठ गए थे, हो गया था गर्भपात 
अंजली के भाई के नीरज के मुताबिक वह कुछ महीने की गर्भवती थी। उस दिन अंजली का नितिन से विवाद हुआ। नितिन और उसकी मां दोनों ने अंजली की पिटाई की। उसके पेट पर बैठ गए, जिससे अंजली का गर्भपात हो गया। वह बुरी तरह से टूट गई। उसने इस घटना के बाद नितिन से तलाक लेने की ठान ली। यहीं से विवाद बढ़ता चला गया।

Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

2009 में आया परिवार मेरठ 
नीरज ने बताया कि उसके पिता जयप्रकाश गर्ग 2008 तक खुर्जा में रहते थे। अंजली ने खुर्जा से ही पढ़ाई की। 2009 में वे जागृति विहार आ गए। यहां पिता ने स्टील के बर्तनों  की दुकान खोल ली। 2012 में अंजली की  शादी नितिन गुप्ता से हुई। साल 2015 में अंजली ने गर्भपात होने के बाद तलाक का मुकदमा डाल दिया। 

Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एनएएस कॉलेज में पढ़ाया था 
अंजली का पढ़ाई से बेहद लगाव था। तलाक का मुकदमा होने के बाद उसने कुछ दिन तक हापुड़ के एक संस्कृत विद्यालय और फिर एनएएस कॉलेज में कुछ दिन तक ट्यूटर के रूप में पढ़ाया।

Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पिता-भाई गए जेल तो कर दिया था अंजली को बेदखल, बनी वकील  
2015 में तलाक का मुकदमा डाले जाने के बाद अंजली की पूरी जिंदगी ही बदल गई। उसके खिलाफ भी ससुराल वालों ने मुकदमे करा दिए। दुकान लेने के बाद भी तलाक नहीं देने के मामले में नितिन गुप्ता ने अंजली के परिवार वालों को धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बना दिया। इस मुकदमे में अंजली के पिता जयप्रकाश और भाई नीरज जेल चले गए। इसके बाद अंजली को परिवार वालों ने बेदखल कर दिया था। इसके बाद अंजली ने तय किया कि वह एलएलबी करके वकील बनेगी और अपना मुकदमे खुद लड़ेगी। उसने एलएलबी के बाद एलएलएम भी किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वह मेरठ बार की सदस्य बनी। 

Anjli Murder: Abortion changed life, circumstances made her a lawyer, mother kept telling her story
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

अंजली के परिवार वालों ने नितिन गुप्ता और उसके पिता पवन गुप्ता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। मकान के विवाद के एंगिल पर भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी में नजर आ रहे दोनों हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।  -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed