फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry over public representatives in victim Saraf

सांसद और विधायक को समय नहीं, मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार

Sat, 02 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Angry over public representatives in victim Saraf
मेरठ। सराफा व्यापारी और उसके परिवार का दर्द सुनने का समय सांसद-विधायक के पास नहीं है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में सराफ तेजपाल सिंह वर्मा के घर डकैती की घटना को छह दिन बीत गए हैं और पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस पीड़ितों को जल्द घटना जल्द खुलासा करने का आश्वासन दे रही है। वारदात के बाद भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार को बड़े-बड़े आश्वासन दिए थे। छह दिन बाद अब पीड़ित परिवार का पता लेना भी लोग मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। व्यापारी के दोनों बेटों ने बताया कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल को फोन किया था। उनके प्रतिनिधि ने कहा कि दो दिन उनके पास समय नहीं है। विधायक सोमेंद्र तोमर को फोन किया तो जवाब मिला कि विधायक जी लखनऊ में हैं।
विज्ञापन

आठ संदिग्ध लोगों के बताए नाम
व्यापारी के बेटे कपिल ने बताया कि आठ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने अभी उनकी भी जांच नहीं की। ये वो लोग हैं जो उनके मकान के आसपास रुके और फिर गायब हो गए। इन्हीं लोगों ने रेकी करके घटना को अंजाम दिया होगा। दो संदिग्ध युवक दूसरे वर्ग के बताए। वह बगल वाले घर में सफाई करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां देखे सीसीटीवी कैमरे
पीड़ित परिवार में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। उनका कहना कि पुलिस ने कौन-कौन से कैमरे देखे हैं, हमें तो पता नहीं। कपिल ने बताया कि हमारे मकान के पीछे वाली गली में कई मकानों के बाहर कैमरे लगे हैं। पुलिस ने सिर्फ एक कैमरा देखा। अन्य की जांच करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed