फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Angry neighbors attack after a couple had court marriage, four injured, two sides clash

यूपी: कोर्ट मैरिज से क्षुब्ध पड़ोसियों ने बोला हमला, चार घायल, दो पक्षों में संघर्ष

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
सार

  • चार लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भाग निकले
  • उधर लूंब व किशनपुर बराल मेें भी दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
Angry neighbors attack after a couple had court marriage, four injured, two sides clash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के बड़ौली गांव मेें कुछ लोगों ने एक मकान पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, लूंब व किशनपुर बिराल गांव में भी किसी बात कुछ लोगों में मारपीट हुई है। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बड़ौली गांव के घायलों में अरुण पुत्र कबाड़ी, सोनी पत्नी अरुण, सामो पत्नी कबाड़ी व कबाड़ी घायल हुए है। पीड़ित अरुण ने बताया कि दो साल पहले उसने सोनी निवासी रंछाड़ से कोर्ट मैरिज की थी। इस कोर्ट मैरिज से सोनी व मेरे परिवार के लोग दोनों खुशी है, फिलहाल नौ माह के दो जुड़वा बच्चे भी अरुण व सोनी को है।
विज्ञापन


बताया कि सोनी की रिश्तेदारी बड़ौली गांव में पड़ोसियों के यहां पर है, इसी को लेकर पड़ोसी अक्सर नाराज रहते हैं और आए दिन गाली-गलौच करते हैं। सोमवार की रात्रि में पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें अरुण, सोनी, सामो, कबाड़ी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कई हमलावरों को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

उधर लूंब गांव के प्रिंस पुत्र विनोद कुमार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि किशनपुर बिराल गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसमेें दोनों पक्षों से अरविंद, अंकित व शुभम सहित अन्य कई लोग घायल हुए हैं।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed