{"_id":"6067797f8ebc3edb551fa878","slug":"angry-among-farmers-due-to-attack-on-rakesh-tikait-city-news-mrt5327397181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत पर हमले से किसानों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत पर हमले से किसानों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राजस्थान के अलवर जिले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर हुए हमले से किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अगर चौधरी राकेश टिकैत को कुछ हुआ तो केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जेड प्लस सुरक्षा की मांग की गई।
शुक्रवार को टिकैत पर हमले की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाकियू नेताओं के फोन घनघनाने शुरू हो गए। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि टिकैत पर हमला करने वाला भाजपा से जुड़ा है। तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार अब किसानों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। इसे देश के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे के आंदोलन पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
जिला महासचिव सत्यवीर जंगेठी ने कहा कि टिकैत पर हमला किसानों पर हमला है। केंद्र सरकार राकेश टिकैत की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई जानी चाहिए। भाकियू नेता राजकुमार करनावल ने कहा कि किसान संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे, उन पर अमल किया जाएगा।