फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi workers relieved from work for selling nutritious food, honorarium stopped

Meerut News: पुष्टाहार बेचने में आंगनबाड़ी कार्यमुक्त, मानदेय रोका

Tue, 15 Oct 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers relieved from work for selling nutritious food, honorarium stopped
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव छछरपुर में पुष्टाहार सामग्री बेचे जाने के बाद एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने संज्ञान लिया है। सीडीपीओ ने गांव पहुंच कर पुष्टाहार सामग्री बेचे जाने की जांच की। खाद्य सामग्री बेचने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोककर उसे कार्य मुक्त कर दिया गया है।

सीडीपीओ राहुल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण प्रियंका की शिकायत पर गांव पहुंच कर जांच की गई। अप्रैल से सितंबर 2024 तक विभाग की ओर से भेजी गई सामग्री की जांच की गई। जिसमें छह गर्भवती महिलाओं और तीन से छह वर्ष तक के 22 बच्चों और सात माह से तीन वर्ष तक के तीन बच्चों की खाद्य सामग्री कम पाई गई। जिस पर तत्काल प्रभाव से आंगनबाड़ी रानी का मानदेय रोक कर उसे कार्य मुक्त कर दिया गया है। आंगनबाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी एसडीएम तथा डीपीआरओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed