फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Anganwadi workers did this work received a citation from DM

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ऐसा किया काम डीएम से मिला प्रशस्ति पत्र

Sun, 26 Jan 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers did this work received a  citation from DM
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ऐसा किया काम डीएम से मिला प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

रोहटा। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में रोहटा ब्लॉक की दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने दोनों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों बीएलओ के कार्य को संतोषजनक पाया गया। सफलतापूर्वक शत-प्रतिशत कार्य मिलने पर उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीएलओ के रूप में कार्य करने के लिए लगाया गया है। इस कार्य में रोहटा ब्लॉक की दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मीनू शर्मा व प्रेमवती ने सबसे उत्कृष्ट कार्य करके ब्लॉक का नाम रोशन किया। दोनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने कार्य को बखूबी करते हुए शत-प्रतिशत मतदाताओं पुनरीक्षण कार्य में कंप्यूटर पर फील्डिंग करके सभी का डाटा दुरुस्त करके नई वोट बनाने में भी सफलता हासिल की। शनिवार को मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने दोनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। विधायक जितेंद्र सिंह ने कार्यकत्रियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed