{"_id":"5d93c1d48ebc3e93cc44032c","slug":"anarchy-by-roadways-bus-driver-meerut-news-mrt4463319174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर रोडवेज बसों के चालकों की अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर रोडवेज बसों के चालकों की अराजकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भैसाली बस अड्डे के सामने बीच सड़क पर रोडवेज बस चालकों की अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। बस अड्डा सड़क से अंदर है। लेकिन उसके बाद भी चालक मनमर्जी करते हुए सड़क पर बस रोककर सवारी बैठाते हैं।
मंगलवार को एएसपी कैंट धवल जायसवाल गाड़ी से दिल्ली रोड से जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज बस के चालक ने बीच सड़क पर रोडवेज बस रोक रखी थी। परिचालक सड़क पर ही सवारियों को बैठा रहा था। इससे वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एएसपी कैंट की गाड़ी जब बस अड्डे के पास पहुंची तो सिपाही चालक ने सायरन बजाया। कई मिनट तक सायरन बजाने के बाद भी बस चालक ने एएसपी की गाड़ी को साइड नहीं दी। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन चालक भी हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि रोडवेज बस के चालकों की अराजकता है कि पुलिस अधिकारियों की गाड़ी के सामने से भी बस नहीं हटा रहे। जिसके बाद एएसपी का गनर पहुंचा। चालक ने अचानक से बस को स्पीड दे दी। एके-47 लिए गनर ने बस को रुकवाकर चालक को चेतावनी दी कि ये कौन सा कानून है कि बीच सड़क पर बस रोककर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। दूसरे लोगों की परेशानी भी देखनी चाहिए। किसी को इमरजेंसी भी हो सकती है। इसके बाद बस वहां से हटवाई गई।