फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ananya gets black belt in karate training camp

Meerut News: कराटे प्रशिक्षण शिविर में अनन्या को मिली ब्लैक बेल्ट

Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ananya gets black belt in karate training camp
गढ़ रोड स्थित यदु होटल में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान मेरठ की अनन्या डान टू जैपनीज ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली पहली बालिका रही।
विज्ञापन

जापान से आए ग्रैंड मास्टर हंसई अकिओ ताकाशाही ने बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिविर में पहले चार दिन बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 70 बच्चों ने इसमें भाग लिया। इनमें 30 प्रतिभागियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। इसमें मेरठ से कार्तिक, अर्जुन, आर्यन, अंश, काव्या, प्रियांश, केशव, निधि, सोदानर को ब्लैक बेल्ट प्राप्त हुई। ग्रैंड मास्टर ने कहा कि भारतीय बच्चे काफी होनहार है। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप कश्यप को भी उनकी ओर से जापान कराटे डू गोजु रियु केनवाकई भारत का चीफ घोषित किया और प्रमाणपत्र सौंपा। शिविर में जापान, कनाडा, नेपाल सहित कई देशों से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वहीं, मेरठ से ब्लैक बेल्ट लेने वाली अनन्या पिछले कई साल से कराटे सीख रही है। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed