मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक दंगे और छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश खेत पर स्थित नलकूप के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।
गांव सिखेड़ा निवासी सौदान सिंह (70) पुत्र जगदीश रविवार सुबह बिहारी मार्ग स्थित अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। बेटे सतेंद्र ने बताया कि सुबह करीब दस बजे गांव के ही कर्मवीर, ऋषिपाल व सोराज ने उन्हें घर आकर पिता सौदान सिंह की लाश खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकी होने की सूचना दी।
An accused in Muzaffarnagar riots case was found dead at Sikheda village. Om Veer Singh,SP City says,"Post mortem report revealed asphyxia as the reason behind death. He was also an accused in a molestation case. Probe underway."
हालांकि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
सांप्रदायिक दंगे में भी आरोपी था सौदान सिंह
जानसठ के गांव कवाल में छेड़छाड़ के मामले में मलिकपुरा निवासी सचिन-गौरव की हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के विरोध में जिले में महापंचायतों का दौर शुरू हो गया था, जिसके बाद सात सितंबर को नंगला मंदौड़ के भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया था।
इसी महापंचायत के दौरान जानसठ रोड पर उग्र भीड़ ने सपा का झंडा लगी एक कार पर हमला कर दिया गया था। कार में मुरादाबाद के एक विशेष समुदाय का परिवार था, जिसे फोर्स ने बमुश्किल बचाया था, जबकि कार को तोड़फोड़ के बाद फूंक डाला गया था। उक्त मामले में सिखेड़ा थाने में दस से अधिक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इन नामजद आरोपियों में सौदान सिंह का नाम भी शामिल था, जिसे दंगों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में भी सौदान सिंह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसके अलावा थानाप्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सौदान सिंह के खिलाफ 30 नवंबर को एक पीड़ित ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सौदान ने इस मामले में गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।