फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amit Shah clears that NRC would be main issue for 2019 Shelter to refugees country but not intruder

अमित शाह की दो टूक: शरणार्थियों को आसरा, घुसपैठियों को बाहर का रास्ता, एनआरसी 2019 का अहम मुद्दा

Mon, 13 Aug 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 13 Aug 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah clears that NRC would be main issue for 2019 Shelter to refugees country but not intruder
सांसद विधायक बैठक के दौरान सीएम योगी व अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दो टूक कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह बड़ा मुद्दा रहेगा। देश में शरणार्थी तो रह सकते हैं, लेकिन बांग्लादेशी हों या फिर पाकिस्तानी, किसी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीयता के मुद्दे पर आज भी कायम हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल इस पर भी हायतौबा मचा रहे हैं।अमित शाह रविवार को मेरठ में चल रही प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक  के समापन सत्र को संबोधित करने पहुंचे थे :-

विज्ञापन

   

महागठबंधन से घबराने की जरूरत नहीं

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र में महागठबंधन को लेकर शाह ने कहा कि किसी भी गठबंधन से घबराने की जरूरत नहीं है। यूपी में हम सपा, बसपा, कांग्रेस सबको हरा चुके हैं। 2017 में दो लड़कों ने हाथ मिलाया था, लेकिन हमने 300 से ज्यादा सीटें जीतीं। अब अगर तीसरा भी मिल जाए तो भी हम सरकार बनाएंगे और यूपी में 74 से कम सीटें नहीं जीतेंगे। नेताओं को गुटबाजी से दूर रहने और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने की नसीहत देते हुए शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। साथ ही यह भी याद रखना जरूरी है कि सरकार और संगठन दोनों अलग अंग हैं, इसलिए संगठन सरकार में और सरकार संगठन में हस्तक्षेप नहीं करे। नेता और कार्यकर्ता लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करें जिससे विपक्ष को गुमराह करने का मौका न मिले।

हर बूथ पर 10 यूथ दलित और पिछड़े हों
बूथ को मजबूत करने का मंत्र देते हुए शाह ने कहा कि एक बूथ पर 10 नहीं 20 यूथ को तैयार करना है और इसमें 10 यूथ दलित और पिछड़ा वर्ग के होने चाहिए। कहा कि किसी एक जाति धर्म नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलना है। हर वर्ग में भाजपा को पकड़ और मजबूत करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा करोड़ नहीं, सवा सौ करोड़ लोगों की है सरकार

Amit Shah clears that NRC would be main issue for 2019 Shelter to refugees country but not intruder
सांसद विधायक बैठक का शुभारंभ करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

अमित शाह ने कहा कि कई बार कार्यकर्ता शिकायत करते हैं। कहते हैं कि केंद्र और प्रदेश में अपनी सरकार है। फिर भी कहीं न कहीं यथोचित सम्मान नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ता यह समझें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि यह सरकार देश की सवा सौ करोड़ जनता की होगी। इसलिए हम सवा सौ करोड़ जनता की सरकार दे रहे हैं।

जरूरत पड़ी तो प्रदेश में भी एनआरसी: योगी आदित्यनाथ 
एनआरसी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो यूपी में भी इसे लागू किया जाएगा। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एनआरसी को वर्षों लटकाए रखा, लेकिन भाजपा की सरकार ने असम में इस काम को पूरा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में घुसपैठियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed