फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amit Bansal suicide: Wife Pinky also died in Noida hospital

अमित बंसल आत्महत्या: नोएडा के अस्पताल में पत्नी पिंकी ने भी दम तोड़ा, सामने आई मौत की बड़ी वजह

Sun, 10 Oct 2021 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Oct 2021 05:34 PM IST
सार

शास्त्रीनगर सेक्टर-1 में अमित बंसल ने 4 अक्टूबर को अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पति की आत्महत्या के बाद नोएडा के जेपी अस्पताल में मौत हो गई -

विज्ञापन
Amit Bansal suicide: Wife Pinky also died in Noida hospital
इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल व पत्नी पिंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल की आत्महत्या के बाद नोएडा के जेपी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी पिंकी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार अमित बंसल की पत्नी पिंकी से तीन महीने से कलह चल रही थी। पुलिस के मुताबिक जेल जाने से पहले अमित के पिता रामकिशन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अक्सर अमित इस वजह से तनाव में रहता था।  

विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेक्टर-1 में अमित बंसल ने 4 अक्टूबर को अपने ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पति का शव देखकर पत्नी पिंकी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान अमित के पिता रामकिशन बंसल ने पुत्रवधू पिंकी को पहले लात-घूसों से पीटा और फिर कटर से उसकी गर्दन रेत दी। पुत्रवधू पर कातिलाना हमले में ससुर रामकिशन बंसल जेल चला गया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  सहारनपुर रैली: लखीमपुर कांड पर अखिलेश यादव का हमला, त्योहार के बाद योगी सरकार के दिन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से चल रही थी कलह
विवेचक इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार के मुताबिक रामकिशन बंसल ने पूछताछ में बताया कि पिंकी बच्ची को लेकर घर से चली जाती थी, जिसको लेकर अमित से अक्सर उसका झगड़ा हो जाता था। तीन महीने से घर में विवाद ज्यादा बढ़ रहा था, जिसके चलते अमित ने खुदकुशी की है। रामकिशन ने आरोप लगाया कि अमित की मौत की जिम्मेदार पिंकी है। 

विवेचक ने अमित की खुदकुशी का कारण परिवार की कलह व पिंकी पर जानलेवा हमले का आरोपी रामकिशन को बनाकर विवेचना का पर्चा काट दिया है।वहीं इस पूरे मामले की इकलौती प्रत्यक्षदर्शी पिंकी ने रविवार को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अमित और पिंकी के मोबाइल की सीडीआर निकाली, लेकिन उसमें दंपती के बीच तीसरा शख्स नहीं मिला है। अमित के मोबाइल में गहरा राज मिल सकता है। अभी उसका लॉक नहीं खुला है। मोबाइल की जांच के बाद आगे की बात सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed