फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambulance was circling repeatedly, police captured

मेरठ बेगमपुल पर बार बार चक्कर काट रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा

Fri, 03 Apr 2020 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ambulance was circling repeatedly, police captured
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला।
मेरठ में गुरूवार को सवारी ढोने की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने बेगमपुल चौराहे पर एक एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया। काफी देर एंबुलेंस पुलिस के कब्जे में रही। बाद में एक अस्पताल संचालक द्वारा पुष्टि करने के बाद एंबुलेंस को छोड़ा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने एक बिना नंबर की एंबुलेंस को बेगमपुल चौराहे पर रोका। चालक से पूछने पर पुलिस को कोई उचित जवाब नहीं मिला। एंबुलेंस को चौकी पर खड़ा करा लिया गया। चालक असलम ने बताया कि वह मरीज को छोड़कर आया है।
विज्ञापन


पुलिस को उसने कुछ कागजात भी दिखाए। एंबुलेंस पर नंबर प्लेट न होने को लेकर वह उचित जवाब नहीं दे पाया। कुछ देर बाद एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि एंबुलेंस बुलंदशहर स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एंबुलेंस गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में लगी हुई है। सदर बाजार पुलिस ने इसकी छानबीन की। सूचना सही मिलने पर चालक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि सवारी ढोने की शिकायत पर एंबुलेंस रोकी गई थी। जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। बाद में एक चिकित्सक के फोन पर एंबुलेंस को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed