{"_id":"5d2f8dac8ebc3e6d0630270a","slug":"ambani-adani-will-invest-on-the-idea-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के आइडिया पर अंबानी, अडानी करेंगे निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के आइडिया पर अंबानी, अडानी करेंगे निवेश
Thu, 18 Jul 2019 05:35 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
धन निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। वहीं हुनर से भरे युवाओं के स्टार्टअप आइडिया को अडानी, अंबानी और टाटा जैसे औद्योगिक घराने परिपक्वता की राह पर ले जाएंगे। सितंबर माह में लखनऊ में स्टार्टअप कांक्लेव का आयोजन हो रहा है। इसके लिए युवाओं से स्टार्टअप आइडिया मांगे गए हैं। कांक्लेव में बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा। श्रेष्ठ स्टार्टअप को पूंजीपति गोद लेकर उसमें निवेश करेंगे।
कांक्लेव के लिए प्रदेशभर के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थानों से स्टार्टअप आइडिया मांगे गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन 05 सितंबर तक स्टार्टअप योजना की बेवसाइट पर होंगे। 15 सिंतबर को कांक्लेव का आयोजन लखनऊ के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में होगा। युवा पंजीयन कराते वक्त अपना नाम, पता व अपने स्टार्टअप आइडिया की पूरी जानकारी साझा करेंगे। सभी पंजीकृत स्टार्टअप को कांक्लेव में प्रस्तुत किया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री सहित रिलायंस, अडानी, अंबानी व टाटा समूह सहित विदेशी कंपनियाें के उच्चाधिकारी देखेंगे। यहां चयनित होने वाले स्टार्टअप को ये कंपनियां फंड देंगी। साथ ही कुछ बेस्ट आइडिया को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इस योजना को धरातल पर उतारने की शुरूआत इस कांक्लेव से हो रही है। कांक्लेव में पंजीयन निशुल्क होगा।
इस बेवसाइट पर कराएं पंजीयन
युवा कांक्लेव में भाग लेने के लिए http//upstartupconclave.com/startupregistration पर पंजीयन करा सकते हैं।
सरकार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं के आइडिया को प्रमोट करती है। इसके लिए यह कांक्लेव आयोजित हो रहा है। इसमें युवाओं को उनके आइडिया के लिए सम्मानित किया जाएगा। निवेश का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
- सुनील गुप्ता, डायरेक्टर पीपीडीसी