फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amazing: been taken from ATMs over eight lac, guards watch out

ATM से ले गए आठ लाख से ज्यादा रुपये, गार्ड बाहर करता रहा चौकीदार

Fri, 11 Aug 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 11 Aug 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Amazing: been taken from ATMs over eight lac, guards watch out
एटीएम

बदमाशों ने गार्ड को ऐसा भरोसे में लिया कि गार्ड खुद बदमाशों की सुरक्षा करता रहा और बदमाश गोला कुआं स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 8.7 लाख उड़ा ले गए। बदमाशों ने गार्ड को बताया था कि एटीएम जीएसटी के  लिए अपडेट करना है। कैश के साथ साथ बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर, एटीएम मशीन की हार्ड डिस्क तथा एटीएम के अन्य उपकरण भी ले गए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उपशाखा प्रबंधक सतेंद्र राव ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ीगेट थाने में लूट की जानकारी दी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में गोलाकुआं के पास यूनियन बैंक का एटीएम है। एटीएम पर ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मदन मोहन पुत्र गंगाशरण गार्ड तैनात है। सात अगस्त की रात्रि साढ़े नौ बजे बाइक पर दो युवक काले रंग का बैग लेकर एटीएम पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपियों ने गार्ड से कहा कि वह बैंक से आये हैं और एटीएम को जीएसटी के लिए अपडेट करना है। जिसके बाद गार्ड ने आरोपियों को अंदर एटीएम बूथ में जाने दिया। आरोपियों ने गार्ड से दिनेश (मेरठ में यूनियन बैंक के आईटी अधिकारी) का नाम भी बताया।

विज्ञापन


इसके बाद गार्ड ने उन्हें बैक रूम जिसमें सीसीटीवी का डीवीआर रखा था उसकी चाबी भी दे दी। उसके बाद दोनों युवकों ने गार्ड से कहा कि शटर बाहर से बंद कर दे। जिसके बाद गार्ड शटर गिराकर बाहर खड़ा खड़ा रहा। इस दौरान बदमाश एटीएम से आठ लाख 69,800 रुपये ले गये। नौ अगस्त को एटीएम चैक करने पर ज्ञात हुआ कि एटीएम से कैश गायब हो गया।

विज्ञापन

बैंक अधिकारी मामले को दबाने में लगे थे

Amazing: been taken from ATMs over eight lac, guards watch out
यूनियन बैंक के मैनेजर व कर्मचारी

पहले तो बैंक अधिकारी मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन जब पूरा मामला बैंक अधिकारियों के हाथ में नहीं आया तो बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। एसपी सिटी ने बताया कि यूनियन बैंक के एटीएम में कैश डालने का काम सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड करती है, जिसका ऑफिस शास्त्रीनगर सेक्टर आठ में है। इस एजेंसी को बुधवार को पता चला कि एटीएम में कैश कम है। जिसकी सूचना कैश कंपनी के कर्मचारियों ने बैंक की मुख्य शाखा में दी। एटीएम की जांच पड़ताल में पता चला कि एटीएम में आखिरी ट्राजंक्शन सात अगस्त की रात्रि 9.15 बजे की थी। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने बताया एक्सपर्ट ही एटीएम को खोलकर पैसा निकाल सकते हैं। उप प्रबंधक सतेंद्र राव ने पूछताछ में बताया कि 28 जुलाई 2015 से पहले यह ठेका सीएमएस कंपनी के पास था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed