{"_id":"5d14e4c48ebc3e3cd810e103","slug":"amarnath-train-meerut-news-noi4457565157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ के लिए मेरठ से होकर जाएगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ के लिए मेरठ से होकर जाएगी ट्रेन
विज्ञापन
अमरनाथ के लिए मेरठ से होकर जाएगी ट्रेन
मेरठ। एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन की शुरूआत की जा रही है। यह ट्रेन आनंदविहार टर्मिनल से वाया मेरठ, उधमपुर पहुंचेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसे उत्तर रेलवे के ट्विटर और फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया है।
एक जुलाई से शुरू होने वाली यह आनंदविहार टर्मिनल-उधमपुर स्पेशल ट्रेह्व सप्ताह में दो दिन चलेगी। आनंदविहार टर्मिनल से सोमवार और बृहस्पतिवार को यह ट्रेन (04401) रात 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वहीं, उधमपुर से यह ट्रेन (04402) मंगलवार और शुक्रवार को शाम 4.05 बजे चलकर सुबह 5.55 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में 13 स्लीपर कोच, छह सामान्य श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी सहित दो दिव्यांग अनुकूल कोच उपलब्ध होंगे। इस ट्रेन को 16 अगस्त तक चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए रेलवे की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन आरक्षण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
29 जून को जाएगा पहला जत्था
अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 29 जून को बस से रवाना होगा। औघड़नाथ मंदिर से रात 8.30 बजे सात बसें जम्मू के लिए रवाना होंगी। यह बसें जम्मू पहुंचकर यात्रियों को भगवती नगर बेस कैंप पहुंचाएंगी। वहां से पहलगाम पहुंचकर अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। वहीं दूसरा जत्था 13 जुलाई को औघड़नाथ मंदिर से जाएगा।