सशक्त महिलाओं को सम्मानित करेगा अमर उजाला, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशक्त महिलाओं से ही सशक्त समाज बनता है। ऐसे में अमर उजाला अपने सहयोगी स्वयं मीडिया एंड प्रोडक्शन के साथ मिलकर पश्चिमी उप्र की सशक्त महिलाओं को प्रथमा सम्मान से सम्मानित करेगा।
अमर उजाला की तरफ से 30 अप्रैल को अमर उजाला प्रथमा (वुमन अचीवर्स अवार्ड 2018) का आयोजन होटल हाइफन में होगा। इसमें पश्चिमी उप्र की ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है। जो मुश्किलों को हराकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्वाति सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र शासन होंगी। अध्यक्षता कें द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह करेंगे। सम्मान खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून, समाजसेवा, अभिनय, नृत्य, उद्यम, व्यापार, मॉडलिंग, कला, संगीत, माउंटेनरिंग और अन्य क्षेत्रों में नाम करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे। स्वयं मीडिया के निदेशक आशीष गौतम ने बताया कि यह महिलाओं के लिए की गई अनूठी पहल है।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक केएल इंटरनेशनल स्कूल तथा सह प्रायोजक हंस कृषि यंत्र हैं। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, ज्वैल-111 और स्वराज इस कार्यक्रम में एसोसिएट प्रायोजक हैं। कार्यक्रम में किंग ब्रेड, त्वचा स्किन कॉस्मेटिक लेजर क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड, एवरेस्ट ब्रेवरेज फूड इंडस्ट्रीज, वीएसआई और वेलकिन भी सहयोगी पार्टनर हैं।
यह महिलाएं होंगी सम्मानित
एसएसपी मंजिल सैनी, रक्षा संपदा अधिकारी भावना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी, एसडीएम सदर निशा अनंत, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर, शूटर दादी चंद्रो तोमर, पर्वतारोही तूलिका रानी, प्रो. वाई विमला एचओडी बॉटनी चौधरी चरण सिंह विवि, डॉ. नीलम, प्रधानाचार्या चावली देवी कन्या इंटर कॉलेज, नाजरीन वर्ल्ड मुस्लिमा रनरअप, जै़नब खान समाजसेवी, रजिया सुल्तान समाजसेवी, रितिका, डॉ. श्वेता गर्ग एमडी पैथोलॉजिस्ट, सोनिया रायजादा निदेशक आईएफटीआई, डॉ. शुभांगिनी राजपूत योग विशेषज्ञ, डॉ. रचना पंडित स्कि न थेरेपिस्ट, डॉ. अदिति कंसल फैशन डिजायनर, भावना शर्मा सीईओ पब्लिकेशन हाउस, एडवोकेट उर्वशी सिंह, संजू धलक मिस इंडिया फिजिक, कृपा शर्मा संगीत शिक्षिका, सीमा गोयल डायरेक्टर विवेक ग्रुप ऑफ कॅालेज बिजनौर, डॉ. डिम्पी मलिक आयुर्वेदाचार्य, स्वाति चित्रकार, संजना रस्तोगी समाजसेविका, डॉ. कशिका सिंह एमडी महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिल्पी सैनी कथक नृत्यांगना, मंजू शर्मा अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उप्र, सौम्या सिंह नृत्य कलाकार, डॉ. तुषिता जैन, डॉ. किरन गुगलानी एमडी महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ को सम्मानित किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/