कोरोना का प्रभाव: हीरा अब नहीं रहेगा सदा के लिए, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्य और चमक दमक वाला हीरा भी कोरोना काल में बेनूर हो गया। बीते चार माह से बाजार में हीरे की खरीद फरोख्त शून्य है। कीमत अधिक होने के कारण लोग हीरा खरीद नहीं रहे। वहीं मुश्किल वक्त में हीरे की वापसी भी नहीं हो रही। हीरे के जड़ाऊ और महंगे सेट पहनकर लोग जिस शान का अनुभव करते थे, वो दमक लॉकडाउन में खो गई है।
कोरोना के आपातकाल में सोने से ज्यादा हीरे का कारोबार प्रभावित हुआ है। हाल ही गुजरे साये में भी लोगों ने सोने का हल्का जेवर खरीदा, लेकिन हीरा किसी दुल्हन की अंगूठी में नहीं जड़ा। कारोबारियों के अनुसार, हीरे का बाजार डाउन होने का बड़ा कारण पैसे की कमी है। कोरोना ने हर वर्ग को आर्थिक रूप से हिला दिया है। अब लोगों पर जेवर खरीदने का पैसा नहीं है। भविष्य सुरक्षित करने के लिए लोग निवेश भी सोने में कर रहे हैं। हीरे में निवेश को लोग सुरक्षित नहीं मानते। हीरे की वापसी भी सोने के बजाय कम और मुश्किल से हो रही है। लॉकडाउन के बाद जिन लोगों ने हीरे के गहनों की वापसी की तो उन्हें उचित दाम नहीं मिले। कई कारोबारियों ने तो वापसी से इनकार कर दिया।
छह महीने से कारोबार शून्य
लॉकडाउन के बाद से लोग जेवर नहीं खरीद रहे। निवेश के लिहाज से ही सोने की खरीदारी हो रही है। बीते छह माह से हीरे के गहनों की खरीद फरोख्त पूरी तरह बंद है। फैशन के लिए भी हीरे का गहना नहीं खरीदा जा रहा। - दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: इस शख्स ने बनाई ऐसी मशीन, एक घंटे में तैयार करेगी पांच हजार ईंटें
मजबूरी में फैशन, शौक छूटे पीछे
हीरे के गहनों का काम बहुत मंदा है। हीरा लोग फैशन, शौक और दिखावे के लिए लेते हैं। आपातकाल है लोग शौक या फैशन भूल चुके हैं। लोग सोने के गहने नहीं खरीद रहे तो हीरे के गहने खरीदना दूर की बात है। - अंकुर जैन, जैना ज्वेलर्स
निवेश, वापसी में कारगर नहीं हीरा
कोरोना काल में बाजार में सोने की वापसी हुई, लेकिन हीरे की कोई वापसी नहीं हुई। जितनी आसानी से सोने, चांदी की वापसी होती है, हीरे की वापसी उतनी मुश्किल है। अब लोग हीरे से हटकर सोने की ओर बढ़ रहे हैं। - रविप्रकाश अग्रवाल, सराफा कारोबारी
हीरे का मेंटेनेंस है कठिन
सोने से ज्यादा हीरे का मेंटेनेंस कठिन है। जबकि हीरे को होल्ड करना, ट्रांजिट और डेवलपमेंट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है। इसलिए इन दिनों हीरे की कोई खरीद नहीं हो रही। सोने के जेवर पर लोगों का अधिक रुझान है। - सुयश रस्तोगी, संचालक ज्वैलर्स
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/