फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala's reporter Shalu Agarwal will get the Sanjoy Ghosh Media Award

अमर उजाला की रिपोर्टर शालू अग्रवाल को मिलेगा संजॉय घोष मीडिया अवार्ड

Thu, 16 Jan 2020 02:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's reporter Shalu Agarwal will get the Sanjoy Ghosh Media Award
शालू अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

एनजीओ चरखा विकास संचार नेटवर्क ने संजॉय घोष मीडिया अवार्ड्स 2019 के लिए चयनित प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कर दी है। चयनित पांच प्रतिभागियों में अमर उजाला मेरठ की रिपोर्टर शालू अग्रवाल भी शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को पचास-पचास हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


 इस संबंध में संस्था के मुख्य कार्यकारी मारियो नोरोन्हा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों में लद्दाख से लिएस नोरबू, जम्मू और कश्मीर के जिला पुंछ से यूसुफ  जमील, उत्तराखंड से नरेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्थान से अमित बैजनाथ गर्ग और मेरठ की सुश्री शालू अग्रवाल शामिल हैं। यह अवार्ड चरखा के संस्थापक संजॉय घोष के जज्बे से प्रेरित है। अवार्ड के माध्यम से लेखकों को ग्रामीण विशेषकर वंचित समुदायों की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने और विकास की स्थिति को प्रतिबिंबित करने का अवसर दिया जाता है। शालू अग्रवाल को यह पुरस्कार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए दिया जाएगा। वह पहले भी इंडिया वाटर पोर्टल की फेलो रह चुकी हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed