फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala opened the pole of Meerut police many fake encounter

यूपी: कहानी में था बड़ा झोल, फर्जी मुठभेड़ों की अमर उजाला ने खोली पोल

Tue, 05 Mar 2019 06:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala opened the pole of Meerut police many fake encounter
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अमर उजाला माय सिटी ने हमेशा अपराध की पोल खोलकर पुलिस को आइना दिखाने का काम किया है। शहर में बड़ी कई वारदातों में शामिल अपराधियों की जानकारी जुटाई, जिस पर पुलिस ने बाद में काम किया। कई पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का काम किया।

विज्ञापन


पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। अमर उजाला ने पुलिस की कई मुठभेड़ों की पोल खोली, उसके बाद पुलिस ने गंभीरता से काम किया। जेल से बदमाश अपना नेटवर्क चला रहे हैं। अमर उजाला ने इसको उजागर किया तो पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा। मेरठ कबाड़ी बाजार में बंधक नाबालिग लड़कियों को इंसाफ दिलाने के लिए अभियान चलाया। कई किशोरियों को मुक्त कराया गया। ‘काजल को मिले इंसाफ’ जैसे हेडिंग से खबर प्रकाशित कीं।

विज्ञापन

पुलिस के रिकॉर्ड से कई अपराधी गायब है। इसकी पोल भी अमर उजाला ने खोली। नतीजा हुआ कि पुलिस ने वांछित अपराधियों की सूची बनाकर अभियान चलाया। इसमें कई अपराधी पकड़े गए। मुठभेड़ में बदमाशों से सीधा मुकाबला भी पुलिस ने किया। बुलंदशहर हिंसा व सहारनपुर शराब कांड जैसे कई मामलों में पुलिस की कार्यशैली भी उजागर की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed