फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Live: The claim of day and night work on the expressway turns out to be false

अमर उजाला लाइव: एक्सप्रेसवे पर दिन-रात काम का दावा निकला झूठा, दिसंबर तक कैसे पूरा होगा निर्माण

Thu, 17 Sep 2020 01:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 01:28 AM IST
सार

  • एनएचएआई और जीआर इंफ्रा कंपनी के वादे की खुली पोल 
  • दिसंबर-2020 तक कैसे पूरा हो पाएगा एक्सप्रेसवे का काम

विज्ञापन
Amar Ujala Live: The claim of day and night work on the expressway turns out to be false
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक्सप्रेसवे पर दिन-रात काम चलने का एनएचएआई और जीआर इंफ्रा कंपनी का दावा झूठा निकला है। अमर उजाला ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के महत्वपूर्ण केंद्र परतापुर इंटरचेंज का रात में दौरा किया तो वहां अंधेरा पसरा मिला। निर्माण कंपनी की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चारों तरफ खुदे पड़े परतापुर चौराहे पर अस्थायी लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। वहीं, रात में दूर-दूर तक कोई श्रमिक नजर नहीं आया।
विज्ञापन


केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर-2020 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हर बार बैठक में दिन-रात काम करने के दावे किए जाते हैं। लेकिन सुबह के समय ही काम होता दिख रहा है।
विज्ञापन

इतने बड़े प्रोजेक्ट में श्रमिकों की संख्या भी नाकाफी दिखाई देती है। एक-दो मशीनें इधर-उधर मिट्टी डालकर काम करती नजर आती हैं। परतापुर इंटरचेंज पर अन्य कोई काम होता नहीं दिखाई दे रहा है। जबकि अधिकारी रात में भी काम करवाने का दंभ भर रहे हैं।

एक लाइट तक का इंतजाम नहीं
एनएचएआई को रैपिड रेल का काम कर रही एलएंडटी कंपनी से सीख लेनी चाहिए। दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित होंडा शोरूम के सामने रात में लाइट जलाकर वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए काम किया जा रहा है। वहीं, एनएचएआई की तरफ से परतापुर इंटरचेंज पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। इससे साफ है कि रात में काम करवाने की एनएचएआई की कोई मंशा भी नहीं है।

तीन अंडरपास और गोलचक्कर बनाना है
परतापुर इंटरचेंज पर अभी काफी काम बाकी है। यहां तीन अंडरपास का निर्माण होना है। अभी तक एक भी अंडरपास को खोलने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हाल ही में एक अंडरपास को दस दिनों के अंदर खोलने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा पूरा गोलचक्कर तैयार किया जाना है। रेलवे ओवरब्रिज से फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए मिट्टी की लेवलिंग का काम भी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed