फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala honored 30 eminent women with 'Women Achievers Award'

अमर उजाला ने इन 30 सशक्त महिलाओं को किया 'वुमन अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित

Wed, 02 May 2018 11:41 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 May 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored 30 eminent women with 'Women Achievers Award'
नारी शक्ति को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

संघर्ष से सफलता का आसमां छूने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को अमर उजाला प्रथमा सम्मान समारोह से नवाजा गया। अमर उजाला प्रथमा (वुमन अचीवर्स अवार्ड 2018) का आयोजन होटल हाइफन में हुआ। आयोजन में पश्चिमी उप्र की 30 ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है, जो मुश्किलों को हराकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं हैं, उनका सम्मान किया गया। 

विज्ञापन


मेरठ में सोमवार को हुए इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वाति सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र शासन एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह व उनकी पत्नी अलका तोमर ने किया। अन्य अतिथियों में एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा उपस्थित रहीं। विभिन्न वर्गों में खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून, समाजसेवा, अभिनय, नृत्य, उद्यम, व्यापार, मॉडलिंग, कला, संगीत, माउंटेनरिंग और अन्य क्षेत्रों में नाम करने वाली महिलाओं को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


नृत्य की दी प्रस्तुति 
इस अवसर पर जूही त्यागी ने नारी सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया। आकांक्षा ने गीत गाया। सौम्या सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मदन तिवारी व अनवर शेख रोमानी ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हमारे मुख्य सहयोगी केएल इंटरनेशनल स्कूल तथा सह प्रायोजक हंस कृषि यंत्र रहे। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, ज्वैल-111 और स्वराज ने भी सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें : मंत्री को देख व्यापारियों ने गिराए दुकानों के शटर, फल मंडी में पकड़ी टैक्स चोरी

ये महिलाएं हुईं सम्मानित

Amar Ujala honored 30 eminent women with 'Women Achievers Award'
अलका तोमर को सम्मानित करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम सदर निशा अनंत, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर, शूटर दादी चंद्रो तोमर, पर्वतारोही तूलिका रानी, प्रो. वाई विमला एचओडी बॉटनी चौधरी चरण सिंह विवि, डॉ. नीलम, प्रधानाचार्या चावली देवी कन्या इंटर कॉलेज, नाजरीन वर्ल्ड मुस्लिमा रनरअप, जैनब खान समाजसेवी, रजिया सुल्तान समाजसेवी, रितिका, डॉ. श्वेता गर्ग एमडी पैथोलॉजिस्ट, सोनिया रायजादा निदेशक आईआईएफटी, डॉ. शुभांगिनी राजपूत योग विशेषज्ञ, डॉ. रचना पंडित स्कि न थेरेपिस्ट, डॉ. अदिति कुमार फैशन डिजायनर, भावना शर्मा सीईओ पब्लिकेशन हाउस, एडवोकेट उर्वशी सिंह, संजू धलक मिस इंडिया फिजिक, कृपा शर्मा संगीत शिक्षिका, सीमा गोयल डायरेक्टर विवेक ग्रुप ऑफ कॅालेज बिजनौर, डॉ. डिम्पी मलिक आयुर्वेदाचार्य, स्वाति चित्रकार, संजना रस्तोगी समाज सेविका, डॉ. कशिका सिंह एमडी महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिल्पी सैनी कथक नृत्यांगना, मंजू शर्मा अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उप्र, सौम्या सिंह नृत्य कलाकार, डॉ. तुषिता जैन, डॉ. किरन गुगलानी एमडी महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ को सम्मानित किया गया। डॉ. मंजू शर्मा के प्रतिनिधि ने लिया। कथक नृत्यांगना शिल्पी सैनी के प्रतिनिधि ने लिया। 

आयोजन में ये रहे उपस्थित
समारोह में खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, कलानिधि संगीत महाविद्यालय की निदेशक गुंजन सिंह, विष्णु शंकर, भाजपा महिला मोर्चा से डॉ. अंजू वारियर, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, आलोक सिसौदिया, आशीष प्रताप सिंह, गार्गी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना, भगत ज्वैलर्स से आकाश प्रकाश मांगलिक, सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन, ममता गर्ग, अंजू पांडे, कल्पना पांडे, वर्षा कौशिक, निर्मल, मीरा मिश्रा, संदीप रायजादा मौजूद रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed