फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation: Make the courage and helpline your armor

अमर उजाला फाउंडेशन: साहस और हेल्पलाइन को बनाएं अपना कवच

Sun, 21 Jul 2019 01:55 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 21 Jul 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: Make the courage and helpline your armor
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। थोड़ा साहस, समझदारी, सजगता आपके सेल्फ डिफेंस के बेहतरीन हथियार हैं। हेल्पलाइन नंबरों को अपना सुरक्षा कवच बना लें। ये नंबर मुश्किल में आपका साथ निभाएंगे और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। यह बातें छात्राओं को बताते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें महिला अपराध के प्रति स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।  पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के संयुक्त प्रयास से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कवच में छात्राओं को बेहद रोचक ढंग से जानकारी दी गई  शनिवार को अभियान शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम सहित शहर के अन्य स्कूलों में चलाया गया।
विज्ञापन

 शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में हुए आयोजन में सीओ ब्रहमपुरी चंद्रमणि त्रिपाठी ने छात्राओं को डॉयल 100, 1098 सहित 1090 हेल्पलाइन की जानकारी दी। छात्राओं को कहा कि अपने आसपास भी किसी महिला, लड़की के साथ गलत होता देखें तो शिकायत अवश्य करें। उप्र शोतोकाई संघ की टीम क ी ओर से शिहान सिराज अहमद व टीम सदस्य अर्पित, सौरभ व अन्य ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। कॉलेज क ी प्रिंसिपल डॉ. संध्या रानी ने सभी का स्वागत कि या। संचालन डॉ. लता कुमार ने किया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह, आशा शर्मा, दिनेश तलवार, अतुल शर्मा, अरुण कुमार, ऋषि कुमार शर्मा, संजोग शर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

चड्डा पब्लिक स्कूल जानी में भी बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। पुलिस की ओर से अधिकारी विनोद कुमार ने स्कूल में पहुंचकर बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रिंसिपल निधि मित्तल ने टीम का स्वागत किया। कविता, रचना, राकेश, राजेश, नीतू, शीबा, प्रियांश मौजूद रहे। कायस्थ बड्डा स्कूल किठौर देहात में प्रीति त्यागी के निर्देशन में पुलिस के सहयोग से क वच अभियान चलाया गया। छात्राओं को 1090,1098 व 181 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत थाना नौचंदी के विभिन्न स्कू लों में शिकायत पेटिका को खोलकर उसे चेक भी किया गया। महिला पुलिस स्टाफ अलका चौधरी के साथ अन्य स्टाफ ने एनी बेसेंट स्कूल, एमपीजीएस, मीनाक्षी पब्लिक स्कूल, डेफोडिल स्कूल, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती स्कूल शास्त्रीनगर, माई पब्लिक स्कूल में शिकायत पेटिका को चेक किया। सेंट जोंस सीनियर सेकंडरी स्कूल कैंट में नवज्योति वेलफेयर संस्था की ओर से अभियान चलाया गया। प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन के निर्देशन में चले अभियान में छात्राओं को सदर पुलिस ने जागरुक किया।  कंकरखेड़ा बादाम मंडी के सेंट पॉल स्कूल में सारथी संस्था व पुलिस के सहयोग से कवच अभियान चलाया गया। अध्यक्ष कल्पना पांडे ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। मयंक, प्रथम अग्रवाल, रोहित पंवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed