अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेरठ में बनेगा सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज,10 कोर्सों में मिलेगी डिग्री-डिप्लोमा
मेरठ के लिए एक अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शासन से मंजूरी मिली तो मेरठ में सरकारी पैरामेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले को एक पैरामेडिकल कॉलेज मिलने की उम्मीद जगी है। इसमें पैरामेडिकल से संबंधित 10 कोर्सों की पढ़ाई होगी। इनमें पांच कोर्स डिग्री के हैं और पांच डिप्लोमा के। इसे एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में ही थाने के पास पड़ी खाली जमीन में बनाने का प्रस्ताव तैयार कर प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने शासन को भेज दिया है।
प्रदेश के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते उपकरण होते हुए तमाम तरह की जांच और दूसरी चिकित्सा सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए पैरामेडिकल कॉलेज की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी है।
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध है। सरकार को सिर्फ बिल्डिंग बनानी है। मंजूरी मिली तो मेरठ का यह स्पेशली पैरामेडिकल के लिए पहला सरकारी कॉलेज होगा। इसके बिल्डिंग निर्माण के लिए करीब 18 करोड़ 82 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें 28 कमरें होंगे। 560 सीटें होंगी। शासन से मंजूरी और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
डिग्री कोर्स सीट
बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी (बीएमएलटी) 100
बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीआरआईटी) 50
बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री (आंखों से संबंधित) 50
बैचलर ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (बोलने और सुनने से संबंधित) 40
बैचलर ऑफ साइकोथैरेपी (मनोरोग से संबंधित) 60
डिप्लोमा कोर्स सीट
ऑपरेशन टेक्नीशियन 100
कार्डियक (दिल आए संबंधित) टेक्नीशियन 40
डायलिसिस टेक्नीशियन (गुर्दा रोग संबंधित) 40
आईसीयू टेक्नीशियन 40
डेंटल हाइजीनिस्ट (दांतों का स्वास्थ्य विज्ञानी) 40
एमएससी नर्सिंग शुरू करने की तैयारी
मेडिकल कॉलेज में बने नर्सिंग कॉलेज में अब एमएससी नर्सिंग भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि अभी तक यहां बीएससी नर्सिंग की 100 सीटें हैं, लेकिन जल्द ही एमएससी नर्सिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।