अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में लड़कियां भी नहीं पीछे, दिखा रहीं उत्साह
कोरोनारोधी टीका लगवाने में लड़कों के साथ साथ लड़कियां भी काफी उत्साह दिखा रही हैं। बागपत जनपद में 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले 80642 को पहली डोज और 37076 को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें करीब 49 प्रतिशत लड़कियां है, जिन्होंने कोरोना रोधी टीका लगवाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागत में कोरोनारोधी टीका लगवाने में लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं है। उनमें भी टीका लगवाने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। वह खुद ही टीका नहीं लगवा रही है, बल्कि अपने आसपास रहने वालों को जागरूक भी कर रही है। इससे सभी टीका लगवाकर खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर सके।
कोरोना रोधी टीका लगवाने की शुरूआत हुई तो लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो कुछ जगह विरोध भी हुआ। मगर, जिस तरह से लोग जागरूक होते गए, उसी तरह टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती गई। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं दिखाई देती है।
मार्च तक की बात करें तो 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले 80642 को पहली डोज और 37076 को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें करीब 49 प्रतिशत लड़कियां है, जिन्होंने कोरोना रोधी टीका लगवाया है। जबकि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले जितने को टीका लगा है, उनमें करीब 48 प्रतिशत लड़कियां व महिलाएं टीका लगवा चुकी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: तकनीकी चूक से कट रही लोगों की जेब, आप समझ लें ये जरूरी बात, नहीं तो देना पड़ेगा डबल चार्ज
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। मैने खुद टीका लगवाने के साथ ही आसपास में बताया कि टीका लगवाने का कितना फायदा है। हर किसी को कोरों से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए। -जैबा, यमुना रोड
जब शुरूआत में टीका लगना शुरू हुआ तो मैने तभी टीका लगवा लिया था। कोरोना के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी और उससे बचाव के लिए टीका सबसे जरूरी है। तीसरी लहर में लोगों को पता भी चल गया कि टीके से कितना बचाव होता है। -सुषमा त्यागी, नैथला
कोरोना संक्रमण के कारण हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ी। इसलिए बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। मैने भी काफी पहले टीका लगवा लिया और अपने दोस्तों को बताया कि टीका लगवाना जरूरी है। -अंकित, पुराना कस्बा
कोरोना रोधी टीके को लेकर शुरूआत में लोगों को कई भ्रम थे, लेकिन जिस तरह से जागरूकता बढ़ती रही, उससे वह भ्रम दूर हो गए। टीका लगवाने से कोरोना से बचाव होता है और यही लोगों को समझना चाहिए। -अक्षय, कोर्ट रोड