फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amantas Hotel owner and operator's statement recorded

अमनतास होटल मालिक और संचालक के एसपी सिटी ऑफिस में बयान दर्ज

Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amantas Hotel owner and operator's statement recorded
मेरठ। अमंतास होटल मालिक रत्नेश गोल्डी उर्फ भूटानी और होटल संचालक सौरभ सभरवाल के मंगलवार को एसपी सिटी ऑफिस में बयान दर्ज किए गए। सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस की क्या भूमिका है, इसके बारे में एसपी सिटी ने दोनों से कई सवाल किए। दोनों के बयानों की जांच के बाद एडीजी जोन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन

एनएच-58 स्थित अमंतास होटल मालिक रत्नेश गोल्डी उर्फ भूटानी व उसके दो कर्मचारियों को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और कंकरखेड़ा पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि गोल्डी सुशील मूंछ का रिश्तेदार है और उसने होटल संचालक सौरभ सभरवाल से 50 लाख की रंगदारी मांगी है। गोल्डी के होटल मालिक होने का पता चलने पर एडीजी जोन और आईजी रेंज ने मामला संज्ञान में लिया था तो बैकफुट पर आई पुलिस ने गोल्डी का शांति भंग में चालान कर दिया था। इस मामले में एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने एसएसपी से जांच रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन आधी अधूरी जांच रिपोर्ट पर एडीजी ने पुन: जांच करने की बात कहकर रविवार को वापस कर दी थी। अब एसपी सिटी बारीकी से इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने रत्नेश गोल्डी व होटल संचालक सौरभ सभरवाल को अपने ऑफिस में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि गोल्डी ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जमीन का मामला भी आया सामने
करोड़ों रुपए की जमीन के मामले में पुलिस के खेल की पोल भी खुली है। एसपी सिटी ने बताया कि साल 2011-12 में एक महिला ने रत्नेश गोल्डी को हाईवे पर एक जमीन का बैनामा किया था। उस समय महिला का बेटा नाबालिग था। बालिग होने पर उसने जमीन का दावा किया और कोर्ट में मुकदमा डाल दिया। यह युवक भाजपा का पार्षद भी बना। मुकदमे में वह जीत भी गया। इस जमीन को लेकर रत्नेश और भाजपा पार्षद के बीच विवाद भी चल रहा है। रत्नेश ने अपने बयानों में इस विवाद के चलते ही फर्जी गिरफ्तारी होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला के खिलाफ जांच रिपोर्ट
होटल मालिक की गिरफ्तारी और दूसरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया गया है। इन दोनों मामलों में एडीजी जोन द्वारा जांच बैठाई गई है। अब तक की जांच रिपोर्ट में सीओ के खिलाफ मामला चलना बताया जा रहा है। हालांकि सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि दोनों ही मामलों में उनका कोई लेनादेना नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

जांच के बाद देंगे रिपोर्ट
होटल मालिक और होटल संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों के बयानों की जांच की जाएगी। उसके बाद जांच रिपोर्ट अधिकारियों को प्रस्तुत की जाएगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed