फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aman massacre: Police empty-handed even after four days

अमन हत्याकांड: हत्यारों की तलाश में लगी 10 टीमें, ताबड़तोड़ दबिश, फिर क्यों नहीं मिला कोई ठोस सुराग

Sat, 12 Sep 2020 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Aman massacre: Police empty-handed even after four days
विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जागृति विहार के सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अधिकारियों के समस्त दावे भी ध्वस्त हो गए हैं। चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में मंगलवार को लूटपाट के दौरान सराफा व्यापारी अमन जैन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चार दिन से व्यापारी और नेता हंगामा कर रहे हैं। आक्रोश जता रहे हैं कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते आरोपी वारदात करने के बाद आसानी से भाग गए। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हुए पुलिसकर्मी हापुड़ तक पहुंच गए। शुक्रवार को भी अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमन जैन हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा, आज बंद रहेंगे शास्त्रीनगर जागृति विहार के बाजार, बंदी पर दो फाड़ हुए व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है हत्यारों की तलाश में पुलिस की 10 टीम लगी हुई है। मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में भी दबिश चल रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार कैसे नहीं कर पा रही। तीन दिन से व्यापारियों और भाजपा नेताओं को पुलिस अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

वहीं पुलिस ने व्यापार संगठनों से बाजार बंद न करने की बात कही है। अमन जैन की हत्या को लेकर अभी लोगों में नाराजगी है। व्यापारियों की आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed