कमलेश की सुरक्षा हटाने वालों पर भी कार्रवाई हो
दौराला। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रांत सहसेवा प्रमुख राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में ही हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी का सिर कलम करने की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को हटाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भी हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दौराला पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उन अधिकारियों पर कार्रवाई हो, जिन्होंने सुरक्षा बल हटाया। इस दौरान जितेंद्र कांबोज, युगांक, सुंदरपाल, सुंदर, पंडित चंद्रकांत शर्मा, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र, संजय, डा. पंकज, प्रवीण, आशीष आदि मौजूद रहे।