फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of illegal encroachment on a pond; BKU Krantikari questions the administration.

Meerut News: तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, भाकियू क्रांतिकारी ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal encroachment on a pond; BKU Krantikari questions the administration.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) ने सरधना के एक तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इससे सरकारी भूमि पर कब्जा होने दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा व भूमेश सोम ने बताया कि सरधना स्थित तालाब पर कथित अतिक्रमण का मामला एनजीटी तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि निर्माण की नींव भरने के समय से ही तालाब की भूमि पर कब्जे को लेकर पोर्टल सहित नगर पालिका, राजस्व विभाग, उप जिलाधिकारी और जिलाधिकारी से लगातार शिकायत की जाती रही, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रोका गया।
विज्ञापन

भाकियू (क्रांतिकारी) ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे सरकार की मंशा पर भी सवाल उठेंगे। संगठन ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने और दोषी अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed