{"_id":"668c7f81ad1b7c78e80f4f34","slug":"allegations-against-chhaprauli-bdo-not-cooperating-in-investigation-meerut-news-c-28-1-bpt1002-115214-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छपरौली बीडीओ पर आरोप, जांच में नहीं कर रहे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छपरौली बीडीओ पर आरोप, जांच में नहीं कर रहे सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली ब्लॉक के बीडीओ पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। तीन बार पत्र लिखने के बाद भी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बीडीओ को पत्र लिखकर कागज नहीं देने पर जांच वापस करने की चेतावनी दी है।
छपरौली ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक मूलचंद शर्मा की कार्य प्रणाली ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद को सौंपी गई थी। जिला कृषि अधिकारी ने मामले की जांच के लिए छपरौली बीडीओ से कुछ दस्तावेज मांगे थे, जबकि निलंबित वरिष्ठ सहायक ने सभी अभिलेख जांच अधिकारी काे उपलब्ध करा दिए थे। छपरौली बीडीओ ने तीन बार पत्र लिखने के बाद भी कागज नहीं दिए। जिस पर कृषि अधिकारी ने जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है और ऐसे में जांच पूरी नहीं होने की बात कही है। इसलिए ही अब जांच अधिकारी जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद ने छपरौली बीडीओ को पत्र लिखकर कहा कि आरोपों के सभी पत्र मुझे उपलब्ध कराए जाएं ताकि जांच को पूरी कर रिपोर्ट डीडीओ को सौंपी जा सके। यदि दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो वह जांच को वापस कर देंगे। इस तरह अधिकारियों के बीच जांच को लेकर खींचतान होती दिख रही है।
--
वर्जन
जांच अधिकारी को सभी दस्तावेज जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।-भंवर सिंह, बीडीओ छपरौली