{"_id":"5e8383078ebc3e774e1126b3","slug":"allahabad-bank-cashier-scam-22-lakh-rupees-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बैंक कैशियर 22 लाख रुपये लेकर फरार, मचा हड़कंप, शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बैंक कैशियर 22 लाख रुपये लेकर फरार, मचा हड़कंप, शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Wed, 01 Apr 2020 12:49 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:49 AM IST
सार
इलाहाबाद बैंक का कैशियर 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर में इलाहाबाद बैंक का कैशियर मंगलवार को 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और बैंक के उच्च अधिकारियों ने जांच की। शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक, किठौर के शाखा प्रबंधक बाबूराम मौर्या ने बताया कि मंगलवार को बैंकिंग कार्य सुबह 10 बजे से 2 बजे तक था। शाखा में गढ़मुक्तेश्वर निवासी अनिल कुमार पुत्र सुभाष चंद्र कैशियर के पद पर कार्यरत है। दोपहर लगभग एक से डेढ़ बजे तक वह पैसे का लेनदेन करता रहा। इस बीच दो से तीन बार शाखा से अंदर- बाहर गया। करीब 1:30 बजे के बाद वह बैंक से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बैंक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही... पुलिस ने 60 लाख की रकम के साथ कर्मचारियों को रोका और फिर...
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने अनिल को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। इसके बाद बैंक में जमा पैसों का मिलान किया तो पता चला कि जमा में 21 लाख 90 हजार रुपये कम हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो अनिल कई बार जेब में रुपये रखते हुए दिखाई दिया। इलाहाबाद बैंक के एजीएम राजीव खन्ना, चीफ मैनेजर आरपी सिंह और सिक्योरिटी हेड मेजर राजीव गौड़ भी शाखा पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/