फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All-India Kavi Sammelan on the 15th to mark former MLC's birth centenary.

Meerut News: पूर्व एमएलसी की जन्म शताब्दी पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 15 को

Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
All-India Kavi Sammelan on the 15th to mark former MLC's birth centenary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में 15 जुलाई को पूर्व एमएलसी दिवंगत ओम प्रकाश त्यागी की जन्म शताब्दी समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जुलाई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी करेंगे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह होंगे। मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान रहेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और पूर्व विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. सुनील जोगी, डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, डॉ. प्रवीण शुक्ल, अभय निर्भीक, प्रियंका राय, मोहित गौरव, पंकज त्यागी, सुमनेश सुमन और कुशल कुशलेंद्र शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

श्री शालिगराम शर्मा परिन्यास परिषद (ट्रस्ट) रासना के अध्यक्ष विनोद त्यागी, संरक्षक मनिंद्रपाल सिंह, मंत्री प्रदीप त्यागी, मदनपाल सिंह, पवन त्यागी, मयंक त्यागी ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed